ASANSOL

फरवरी तक 32 हजार लोगों को सरकार करेगी आत्मनिर्भर : साधन

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार क्रेता सुरक्षा के मंत्री साधन पांडे तथा श्रम विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने शनिवार को स्वनिर्भर गोष्टी तथा स्व रोजगार विभाग के सहयोग से बुद्धा पीएनटी मैदान में आयोजित सबला मेला का उद्घाटन दीप जलाकर किया।

अपने संबोधन में उपभोक्ता मामलों और स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार मंत्री साधन पांडेय ने कहा की ढाई हजार लोगों के नाम मिले हैं, मेरी सर्वे टीम गांव-गांव जाकर सर्वे कर रही है। हजारों लोग बोल रहे हैं की मेरा नाम नहीं है, मेरा नाम नहीं है। मैं लोगों से अपील करता हूँ की वो अपना नाम जरुर दें।

30 प्रतिशत सब्सिडी भी दिया जाएगा

13 जिलों में कुल 32 लोगों के नाम मिले हैं। मुझे फरवरी महीने तक 32 हजार लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। उनको बैंक लोन दिया जाएगा। 30 प्रतिशत सब्सिडी भी दिया जाएगा। बंगाल में 40 हजार गाँव है, जहाँ बेरोजगार युवक रोजगार के लिए कोलकाता जा रहे हैं। आसनसोल आ रहे हैं। सरकार उनके लिए उनके ग्राम में ही रोजगार का प्रबंध कर रही है। वे लोग अपने ग्राम में ही रोजगार करें और वो अपने परिवार के साथ रहें और वो अपने परिवार के साथ सुख-दुःख में हिस्सेदार बने। हम उनके रोजगार को बढाने के लिए हर तरह की संभव कोशिश करेंगे।

इन तमाम समास्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी करेगी। इसलिए 2021 में तीसरी बार ममता बैनर्जी की सरकार बंगाल में लानी होगी।


ममता सरकार लोगों को दे रही है नि:शुल्क राशन और स्वास्थ्य सेवा : मंत्री


वही राज्य के श्रम, विधि व कानून मंत्री मलय घटक सह आसनसोल उत्तर के विधायक ने कहा की राज्य के 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य साथी कार्ड बनाने की घोषणा ममता बैनर्जी ने की है। ये कार्ड हर परिवार के एक महिला के नाम पर होगा। जिसके अंतर्गत पुरे परिवार का मुफ्त इलाज होगा। हर वर्ष इस कार्ड में राज्य सरकार के तरफ से 5 लाख रूपए दिया जाएगा।

डौक्टर विधानचंद्र राय ने 14 वर्ष बंगाल का शासन चलाया था। जिन्होंने बंगाल का काफी विकास किया था। जिनका हम अब भी सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी उनके ही दिशा और निर्देश पर चल रही है। सीपीएम सरकार ने अपने शासन में दो लाख तीन हजार करोड़ रूपए बंगाल सरकार को कर्ज में फंसा कर चली गई थी। जिसे बंगाल सरकार आज तक उबर नहीं पाई है।

उसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की सरकार बंगाल में विकास की लहर चारों ओर बहा रही है। बंगाल की गरीब जनता के बीच मुफ्त राशन का वितरण भी कर रही है। पुस्तक मेला, कृषि मेला, श्रमिक मेला, सबला मेला इन तमाम मेलों के माध्यम से लोगों की जरूरतों को पूरा करना उनकी पसंद ना पसंद को जानना ही राज्य सरकार का मुख्य काम होता है।

राज्य सरकार बंगाल की जनता की तमाम जरूरतों को धयान में रखते हुए इन मेलों का आयोजन का काम करती है। इन मेलों के माध्यम से बंगाल की जनता को बहुत सी जानकारियां उपलब्द हो जाती है और वो उसका लाभ बहुत ही आसानी से उठा पाते हैं।

आसनसोल मौके पर एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एडीएम (स्वनिर्भर गोष्टी) हूमांयू विश्वास, सदर महकमा शासक देवजीत गांगुली, डिप्टी मजिस्ट्रेड अरिंदम राय, नगर निगम प्रशासकीय बोर्ड सदस्य पूर्ण शशि राय, राजीव पांडे, महेश्विता विश्वास, अंशुमन दत्त आदि उपस्थित थे। इस मेले में स्वनिर्भर गोष्टी के सौ से अधिक ग्रुप की महिलाओं के द्वारा 50 स्टॉल लगाये गये हैं। जिसमें स्वनिर्भर गोष्टी की महिलाओं द्वारा बनी हस्तकला की प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसे देखने के लिये ग्राहकों की भीड़ उमड पडी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *