SAIL कर्मियों ने दिखाई ताकत, हड़ताल असरदार, विभिन्न प्लांट में कई विभाग ठप

बंगाल मिरर, एस सिंह : SAIL WAGE REVISION की मांग पर सेल के प्लांटों में श्रमिक संगठनों (इंटक छोड़कर) बुलाई गई हड़ताल  में सेल कर्मियों ने एकजुटता का परिचय दिया। देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित सेल के स्टील प्लांटों में विभिन्न विभाग ठप हो चुके हैं। आईएसपी, राउरकेला, बोकारो, भिलाई, दुर्गापर प्लांट में कई विभाग शटडाउन हो गये। सुबह से ही विभिन्न गेट पर कर्मी जुटे रहे। इस दौरान सीआईएसएफ जवानों के साथ टकराव की स्थिति भी पैदा हुई। महिला कर्मियों ने भी हड़ताल में हिस्सा लिया। हड़ताली श्रमिकों ने विभिन्न गेट के समक्ष धरना प्रदर्शन किया, वेतन समझौते की मांग पर सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  … Continue reading SAIL कर्मियों ने दिखाई ताकत, हड़ताल असरदार, विभिन्न प्लांट में कई विभाग ठप