बराकर में 10 घंटे बाद हटा जाम, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

बंगाल मिरर, साबिर अली, बराकर : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बराकर फांड़ी में पुलिस हिरासत में कथित तौर पर आरोपी मो. अरमान की मौत के बाद मचे हंगामे के बाद पुलिस आयुक्त अजय कुमार ठाकुर ने फांड़ी प्रभारी समेत दो सब इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया। पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में भारी संख्या पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया था। लेकिन सुबह से ही बराकर में सड़क जाम जारी था। जिसे करीब दस घंटे के बाद पुलिस उपायुक्त अभिषेक मोदी, एसीपी उमर अली मोल्ला समेत अन्य अधिकारियों ने जाकर हटवाया।  पुलिस अधिकारियों ने सड़क जाम किये लोगों को समझाया-बुझाया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों के मुआवजे को लेकर भी प्रक्रिया की जा रही है। जिसके बाद लोग सड़क जाम से हटे। गौरतलब है कि घटना के विरोध में सुबह से ही बराकर रणक्षेत्र बन गया था। फांड़ी में तोड़फोड़ से लेकर वाहनों को आग लगाई गई थी। पुलिस ने हालत नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे थे।  घटना के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें Barakar बना रणक्षेत्र : आरोपी … Continue reading बराकर में 10 घंटे बाद हटा जाम, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड