बाबुल सुप्रियो के पर कतरे गये, मंत्री पद से इस्तीफा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद से उनके समर्थकों में मायूसी है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव परिणाम में आशानुरुप परिणाम न होने के कारण बाबुल सुप्रियो के पर कतरे गये है। वहीं संगठन में भी उन्हें लेकर विवाद चल रहा था। उल्लेखनीय है कि 2014 में पहले मोदी सरकार में भी बाबुल केन्द्रीय मंत्री थे। वहीं दूसरी बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली थी। विधानसभा चुनाव में उनहें भाजपा ने टालीगंज से टिकट दिया था। जहां वह अरुप विश्वास से बुरी तरह से पराजित हुए। वहीं उनके संसदीय क्षेत्र आसनसोल में भी भाजपा मात्र दो सीटें ही जीत पाई।
Copy and paste this URL into your WordPress site to embed
Copy and paste this code into your site to embed