Saturday, June 20, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, June 20, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

ASANSOL रेलमंडल ने 2.44 करोड़ वसूले एक माह में,10 कर्मी सम्मानित

बंगाल मिरर, आसनसोल: ASANSOL रेलमंडल ने 2.44 करोड़ वसूले एक माह में,10 कर्मी सम्मानित पूरे महीने आसनसोल मंडल में विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। नवंबर-2021  के महीने में बड़े पैमाने पर चलाए गए इस टिकट जाँच अभियान के दौरान कुल 2,44,00000/- की राशि जुर्माने और किराए के रूप में वसूल की गई। यह आसनसोल मंडल में बसूली की अब तक की सबसे अधिक अर्जन है।  

शांतनु चक्रवर्ती, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / आसनसोल ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल के पुराने सम्मेलन कक्ष (चाणक्य) में कल दिनांक 17.12.2021 को एक समारोह में किए गए अच्छे काम के लिए दस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ के चयनित बैंड को सराहना के प्रतीक के रूप में प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। ।

आसनसोल मंडल का वाणिज्य विभाग यात्रियों की अनधिकृत यात्रा के साथ-साथ अनधिकृत सामानों की ढुलाई को रोकने के लिए इस तरह का गहन अभियान जारी रखेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि उचित टिकट/प्राधिकार के साथ ट्रेनों में यात्रा करें और सम्मान के साथ यात्रा करें।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *