आज का राशिफल : APRIL,15, 2023, SATURDAY, VAISHAKH, KRISHN PAKSHA, DASHAMI, शनिवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, दशमी, वि. सं. 2080
🐏मेष
मेष राशि वाले आज अगर किसी काम को दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक एक करके निपटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजर आएंगे।
🐂वृष
वृष राशि वाले आज अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं लेकिन उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी मित्र की मदद से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।
👫मिथुन
मिथुन राशि वाले अगर करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां सही नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और नया व्यापारिक ऑर्डर भी मिल सकता है।
🦀कर्क
कर्क राशि वालों का आज किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है कि इस क्षेत्र में पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों को आज अधिक मेहनत करनी होगी। नौकरी पेशा जातक आज कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें।
🐅सिंह
सिंह राशि वाले अगर सैर सपाटे की योजना बन रहे हैं तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद भागदौड़ बढ़ सकती है। उतावली के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है। सिंह राशि वाले नौकरी पेशा जातक आज आमदनी में बढ़ोतरी के लिए सहकर्मियों की मदद से रोजगार की तलाश करेंगे। सरकारी अधिकारी की मदद से अटका धन प्राप्त हो सकता है।
🙎🏼♀️कन्या
कन्या राशि वालों की मनोदशा आज कामकाज की वजह से कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी के लिए योजनाएं बनाएंगे। यदि आप किसी प्रेम प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दाम्पत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी तो सायंकाल के बाद घर परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।
⚖️तुला
तुला राशि वाले आज तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बना सकते हैं। मित्रों की खातिर कुछ धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है। तुला राशि वाले आज कामकाज का अच्छा फायदा उठाएंगे।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को आज बिजनस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। हल्की फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है। वृश्चिक राशि वालों की कमाई आज ठीक होगी और आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
🏹धनु
धनु राशि वालों का किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर-परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। कामकाज की अधिकता और पारिवारिक तनाव से उबरने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है। मित्रों के सहयोग से नई निवेश संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे भविष्य में अच्छा फायदा होगा।
🐊मकर
मकर राशि वालों की शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। व्यापारिक गतिविधियों में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा। परिवार के छोटे सदस्य या संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
🍯कुंभ
कुंभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में आज अच्छा वातावरण रहेगा और आसपास के लोगों से संबंधों में सुधार आएगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन और मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से चहल पहल बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कुंभ राशि वालों की बनाई गई योजना सफल हो सकती है, बशर्ते उस पर अधिक से अधिक ध्यान दें।
🐟मीन
मीन राशि वाले आज कार्यक्षेत्र में कामकाज की वजह से कुछ मायूसी के मूड में हो सकते हैं। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा लव लाइफ को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी घरेलू खर्चे भी सामने आएंगे इसलिए अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।
❤ जय बजरंगबली 🙏🏿
आलेख:—
ज्योतिषाचार्य गुरुजी श्री हेमंत मिश्र
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
रिश्तो की सही पहचान, विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता संपर्क करें
सम्पर्क सूत्र-9332449502



‘TODAY AN EYE ON’ by PBNS
• केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में भाजपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सह्याद्री अतिथीगृह, मुंबई में भाजपा के राज्य पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात
• पश्चिम बंगाल, राजभवन 15 अप्रैल को पोइला बोइसाख पर ‘जन राजभवन’ नाम से एक अनूठा कार्यक्रम शुरू करेगा, जो कोलकाता में बंगाली नववर्ष दिवस के अवसर पर मनाया जाता है
• पश्चिम बंगाल, राज्य खाद्य और आपूर्ति विभाग 15 अप्रैल से पूरे राज्य में राशन की दुकानों में खाद्यान्न वितरण के लिए लाभार्थियों की रेटिना स्कैनिंग के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करेगा शुरू
• आंध्र प्रदेश सरकार 15 अप्रैल से रबी सीजन की धान की खरीद शुरू करेगी और बेमौसम बारिश के कारण फसल के नुकसान की गणना करेगी
• आंध्र प्रदेश सरकार 15 अप्रैल से 14 जून तक राज्य के क्षेत्रीय जल में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर लगाएगी प्रतिबंध
• ओडिशा सरकार 15 अप्रैल से 14 जून तक राज्य के क्षेत्रीय जल में गहरे समुद्र में मछली पकड़ने पर लगाएगी प्रतिबंध
• राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय के पुनरुत्थान विद्यापीठ सीनेट हॉल में ज्ञानसागर महाप्रकल्प नाम के एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में 1051 ग्रंथ समर्पित करेंगे
• कर्नाटक के किसान राज्य में अमूल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों की बिक्री के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों पर राज्यव्यापी विरोध रैलियां करेंगे
• दो दिवसीय, द स्पोर्ट्स हब (TSH) स्विमिंग मीट कानपुर में होगी शुरू
• विश्व कला दिवस