आज का राशिफल APRIL 16, 2023, SUNDAY, VAISHAKH, KRISHN PAKSHA, EKADASHI, रविवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, एकादशी, वि. सं. 2080′



🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला है। हालांकि, आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। साथ ही आज आपके विरोधी भी परास्त हो जाएंगे। आज आपको अपने घर में निर्माण कार्य करने की आवश्यकता महसूस होगी। जिसके लिए आज आप काफी बजट भी बनाएंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है जिससे आपके मन में काम के लिए उत्साह बना रहेगा।

🐂वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा दबाव पैदा करने वाला है। आज आपके अंदर अपने काम को लेकर उत्साह अधिक रहेगा। इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आपको सलाह है कि अधिक धन कमाने की चाह में गलत रास्ते पर न जाएं।

👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मान सम्मान दिलाने वाला है। आज आपको अच्छा खासा धन लाभ मिल सकता है। हालांकि, आपको लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला है। हालांकि, आज आपको दूर और पास की यात्राएं करने के योग बन रहे हैं। किसी मानसिक परेशानी के कारण आपका मन थोड़ा निराश हो सकता है। फिलहाल, आपको कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे।

🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सभी काम समय से निपटाने वाला रहेगा। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। फिलहाल, आपको अपने खर्चे पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

🙎🏼‍♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्सव और त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त कराएगा। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा। इसलिए वहीं कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद आपको हो। संतान के प्रति आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, समझदारी से काम लें।

⚖️तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमाने वाला रहेगा। आज एक के बाद एक आपके सभी मामले सुलझते जाएंगे। उदर और आंख में कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मुश्किल से मुश्किल कार्य पूरे हो जाएंगे। साथ ही आज आपके कुछ ऐसे काम भी हो सकते हैं जिनमें आपके लाभ भी हो सकते हैं। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आकांक्षा रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

🏹धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले ही न ले लें।



🐊मकर
मकर राशि के लोगों के लिए पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का से संबंधित आज जो भी पारिवारिक विवाद है वह निपट जाएगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किये जा रहे विरोध में कमी आएगी।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय धन की हानि होगी। आज आपके सभी सोचे हुए कार्य भी सफल होंगे और आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपको मातुल पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

🐟मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलाएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना ही युक्ति संगत है। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी।

❤ जय बजरंगबली 🙏🏻

आलेख:—
ज्योतिषाचार्य गुरुजी श्री हेमंत मिश्र
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
रिश्तो की सही पहचान, विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता संपर्क करें
सम्पर्क सूत्र-9332449502

riju advt

TODAY AN EYE ON’ by PBNS•

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह खारघर मुंबई में एक समारोह में राज्य सरकार के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘महाराष्ट्र भूषण’ करेंगे प्रदान, 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार सामाजिक कार्यकर्ता दत्तात्रेय उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी को दिया जाएगा• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभियान के तहत दक्षिण गोवा के पोंडा शहर में एक जनसभा को करेंगे संबोधित• केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में बुलाएगा• पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ नई दिल्ली स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय जाएंगे• कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में करेंगे रैली, यहीं उन्होंने साल 2019 में की थी उपनाम को लेकर टिप्पणी• महाराष्ट्र, महा विकास अघाड़ी नागपुर में ‘वज्रमुठ’ (आयरन फिस्ट) रैली को करेंगे आयोजित• राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तमिलनाडु में 45 स्थानों पर अपना वार्षिक विजयादशमी मार्च करेगा आयोजित

• राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे • केरल के जंगलों में चार दिवसीय हाथियों की गणना होगी शुरू• ‘नबाबर्षो’ या बंगाली नव वर्ष के उपलक्ष्य में 16-25 अप्रैल तक कोलकाता में एक पुस्तक मेला किया जाएगा आयोजित• साप्पोरो में जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण पर G7 मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा जापान• चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू से मिलने और मास्को में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे • चीन 16 अप्रैल को ताइवान के उत्तर में नो-फ्लाई जोन स्थापित करेगा जिससे लगभग 33 उड़ानें प्रभावित होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *