आज का राशिफल दिनांक 17/4/23

🐏मेष
मेष राशि वालों को दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल में जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

🐂वृष
वृष राशि वालों को आज परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

👫मिथुन
मिथुन राशि वालों को आज पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

🦀कर्क
राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का नवम होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को मजबूत करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आय के नए और सुरक्षित स्रोत बनेंगे। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सायंकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

🐅सिंह
सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। व्यापारी प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और नौकरी पेशा जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और स्थिति में सुधार होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

🙎🏼‍♀️कन्या
कन्या राशि वालों को आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

⚖️तुला
तुला राशि वालों को आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ होने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।



🏹धनु
धनु राशि वालों का आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें अन्यथा धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अन्ततः आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

🐊मकर
मकर राशि वालों का आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वीपेक्षा अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

🍯कुंभ
राशि स्वामी शनि की प्रथम स्थिति के कारण जीवनसाथी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा और पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

🐟मीन
मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा। माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

❤ जय बजरंगबली 🙏🏻

आलेख:—
ज्योतिषाचार्य गुरुजी श्री हेमंत मिश्र
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
रिश्तो की सही पहचान, विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता संपर्क करें
सम्पर्क सूत्र-9332449502

riju advt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *