आज का राशिफल दिनांक 9/5/23



🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। हालांकि, आपको संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। आज शाम के समय आपको कोई रुका हुआ काम बन सकता है।

🐂वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज सफलता प्राप्त होगी। आज आपको शासन और सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिलेगा। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए फिलहाल, कुछ मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने या खोने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के समय कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

🦀कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज के दिन उत्तम संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं। इतना ही नहीं आज आपकी आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आज आप जो भी यात्राएं करेंगे वह आपके लिए सुखद और लाभदायक रहने वाली हैं। आज आपको व्यक्तियों का दर्शन व शुभ समाचार मिलेगा।



🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। अपनी वाणी को मीठा रखने का प्रयास करें। इतना ही नहीं आज आपको शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। फिलहाल, आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे।

🙎🏼‍♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

⚖️तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज चारो तरफ सुखद समाचार रहने वाला है। आज आपकी कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन किसी डॉक्टर के साथ बातचीत करने में व्यतीत होगा। साथ ही आज आपको काफी ज्यादा चलना फिरना भी पड़ सकता है। आज अपनी सेहत का ख्याल रखें वरना इस दिशा में आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

🏹धनु
धनु राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। आज वैवाहिक जातकों को ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज शाम से लेकर रात तक आपको किसी सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

🐊मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला है। आजीविका के क्षेत्र में जो प्रयास चल रहे हैं, वह आज फलीभूत होंगे। इतना ही नहीं आज आपको अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। सांयकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।

riju advt



🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज बहुत ही सूझबूझ से काम लें। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए आज बहुत ही सावधानी से काम और झगड़े और विवाद से बचें।

🐟मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज कई दिनों से चली आ रही समस्या समाप्त हो जाएगी। आज अपने किसी रिश्तेदार से लेनदेन न करें। वरना आपके संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।

❤ जय बजरंगबली 🙏🏻

आलेख:—
ज्योतिषाचार्य गुरुजी श्री हेमंत मिश्र
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
रिश्तो की सही पहचान विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता संपर्क करें
सम्पर्क सूत्र-9332449502

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *