आज का राशिफल दिनांक 11/5/23
🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए सलाह है कि आज किसी बड़े अधिकारी से न उलझें वरना आपको ही नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है।
🐂वृष
वृष राशि के व्यापारियों को आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें आज किसी अधिकारी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। शाम के समय आपको सामाजिक संबंधों से लाभ मिलेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।
👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन छुटपुट लाभ दिलाने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। आपको सलाह है कि अपने व्यवसाय को छोटा या बड़ा न समझे बस पूरी लगन के साथ काम करते रहें। रात का समय दोस्तों के साथ हंसी खुशी से बीतेगा।
🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। आज आप अपनी मस्ती में रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत कराने वाला होगा। आज आपको काफी मेहनत के बाद ही बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। आपको सलाह है कि आज किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।
🙎🏼♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों को आज अपने कर्मों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको आप अपने अच्छे कर्मों का भी लाभ मिलेगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।



⚖️तुला
तुला राशि के जातकों को आज पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ विशेष करने की उधेड़बुन में रहने वाला है। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
🏹धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रुप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा।
🐊मकर
मकर राशि के जातकों की आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। हालांकि, आज आपके शत्रु कमजोर होंगे। आज आपके घर अचानक ही कोई मेहमान आ सकता है जिस वजह से आपके खर्च काफी ज्यादा रहने वाले हैं।
🍯कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को आज शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।
🐟मीन
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटिशन में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा।
❤ जय बजरंगबली 🙏🏻
आलेख:—
ज्योतिषाचार्य गुरुजी श्री हेमंत मिश्र
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
रिश्तो की सही पहचान विवाह योग्य युवक-युवतियों की माता-पिता संपर्क करें
सम्पर्क सूत्र-9332449502
MAY 11 2023, THURSDAY, VAISHAKH, KRISHAN PAKSHA, SHASHTHI, गुरुवार, जेष्ठ, कृष्ण पक्ष, षष्ठी, वि. सं. 2080
‘TODAY AN EYE ON
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर प्रगति मैदान में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे
• इस महत्वपूर्ण अवसर पर, पीएम मोदी देश में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से संबंधित 5800 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे
• राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के उत्सव की शुरुआत के लिए होगा कार्यक्रम, यह 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा
• केंद्रीय कोयला, खान और रेलवे राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे दोपहर 12:45 बजे सम्मेलन हॉल पीआईबी, शास्त्री भवन, नई दिल्ली में खान मंत्रालय द्वारा आईआईटी, मुंबई के सहयोग से आयोजित होने वाले पहले खनन स्टार्ट-अप शिखर सम्मेलन का लोगो जारी करेंगे
• दिव्यांगजनों का अधिकारिता विभाग देशभर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने के लिए 11 से 17 मई, 2023 तक असम के गुवाहाटी स्थित मणिराम दीवान ट्रेड सेंटर में ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन करेगा
• कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) हजरतबल, श्रीनगर में ‘जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाने’ पर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा यूथ20 (Y20) परामर्श बैठक का करेंगे उद्घाटन
• सुप्रीम कोर्ट एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर सुनाएगा फैसला
• राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं को नियंत्रित करने की शक्ति किसके पास है, इस संबंध में दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा
• आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी विशाखापत्तनम में सी हैरियर संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे
• बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे
• तमिलनाडु में टी.आर.बी. राजा सुबह 10.30 बजे राजभवन, चेन्नई में मंत्री पद की शपथ लेंगे
• कांग्रेस नेता सचिन पायलट पेपर लीक, भ्रष्टाचार जैसे युवाओं के मुद्दों को उठाने के लिए अजमेर से जयपुर तक पांच दिवसीय जन संघर्ष पद यात्रा शुरू करेंगे
• सरकारी स्कूलों में छात्रों के बुनियादी सीखने के स्तर को मजबूत करने के लिए दिल्ली का शिक्षा निदेशालय अपने सीखने की क्षमता कार्यक्रम मिशन बुनियाद के हिस्से के रूप में कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए समर कैंप आयोजित करेगा
• उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव के लिए होगा मतदान, मतगणना 13 मई को होगी
• कोयम्बटूर से कश्मीर तक 12 दिवसीय भारत गौरव ट्रेन कोयम्बटूर से इरोड, सलेम, धर्मपुरी, होसुर, येलहंका, पेरम्बूर, विजयवाड़ा और वारंगल में बोर्डिंग बिंदुओं के साथ आगरा, अमृतसर, और श्रीनगर जैसे गंतव्यों के लिए करेगी प्रस्थान
• संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद जिनेवा में संघर्ष-ग्रस्त सूडान में चल रहे संघर्ष के मानवाधिकार प्रभाव को संबोधित करने के लिए” एक विशेष सत्र आयोजित करेगी
• संयुक्त राज्य अमेरिका संघीय कर्मचारियों और ठेकेदारों, और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रियों के लिए अपनी कोविड-19 टीकाकरण आवश्यकताओं को करेगा समाप्त
• सऊदी अरब घरेलू कामगारों पर वार्षिक लेवी के दूसरे चरण को लागू करना शुरू करेगा
• चेन्नई शहर से लगभग 40 किमी दूर पूर्वी तट पर कोवलम में अब तक की पहली चार दिवसीय अखिल भारतीय विंडसर्फिंग और काइटबोर्डिंग चैंपियनशिप शुरू होगी
• राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस