आज का राशिफल : MAY 13 2023, SATURDAY, JYESHTA, KRISHN PAKSHA, ASHTAMI, शनिवार, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, वि. सं. 2080


🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज यात्रा के योग बन रहे हैं जिसमें आपका काफी धन खर्च हो सकता है। साथ ही आज व्यापारियों को काफी प्रगति मिलेगी जिससे मन काफी प्रफुल्लित होगा। साथ ही आज विद्यार्थियों को आज मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। इतना ही नहीं आज घूमने फिरने के दौरान भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

🐂वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष देने वाला रहेगा। किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा। रात के समय प्रियदर्शन हास्य विनोद में व्यतीत होगा। जिससे आपके दिमाग को भी रिलेक्स मिलेगा।

👫मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे वह सभी बड़ी सरलता के साथ बन जाएंगे। आपको सलाह है कि फिलहाल, व्यर्थ के कार्यों में अपने समय बर्बाद न करें। फिलहाल, आपके लिए खर्चों में कटौती करने बहुत जरूरी है। जायदाद या किसी अन्य मूल्यवान वस्तु की सौदेबाजी करने से पहले उसके सारे वैधानिक दस्तावेजों का अच्छी तरह पढ़ लें।

🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। साथ ही आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। शाम के समय किसी विद्वान प्रशासक से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको सांसारिक सुख मिलेगा। इतना ही नहीं आपके सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी नई खोज करने में अधिक रुचि रहने वाली है। इतना ही नहीं आपके घर परिवार में काफी अच्छा माहौल रहेगा।

🙎🏼‍♀️कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में अपना जूनियर्स के साथ प्यार से काम करना होगा। वरना आपके काम आज अटक सकते हैं। आज आपको घर परिवार पर काफी ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है।

⚖️तुला
तुला राशि के जातकों पर आज मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यावसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। आज बातचीत करते समय भी सावधानी बरतें।



🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों की आज अपने साथियों के बीच लोकप्रियता अधिक बढ़ेगी। किसी राजनयिक से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं।

🏹धनु
धनु राशि के जातकों के सभी विरोधी आज परास्त हो जाएंगे। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा लेकिन, अपनी वाणी पर संयम रखें। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। यात्रा करते समय सावधान रहें।

🐊मकर
मकर राशि के जातकों को आज कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई पुरानी महिला मित्र से अकस्मात धन लाभ से हर्ष होगा। रोजी रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी। शाम से लेकर रात के बीच आपको कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज की गई यात्राएं लाभप्रद सिद्ध होगी।

🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायी रहेगा। आज आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने वाली है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

🐟मीन
मीन राशि के लोगों को आज सुबह से ही भागदौड़ करनी पडे़गी। किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता व उच्चाधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि देर तक जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। थकान से परेशानी हो सकती है।
❤ जय बजरंगबली 🙏🏻

आलेख:—
ज्योतिषाचार्य गुरुजी श्री हेमंत मिश्र
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
रिश्तो की सही पहचान विवाह योग्य युवक व युवतियों के माता-पिता संपर्क करें
सम्पर्क सूत्र-9332449502

riju advt

MAY 13 2023, SATURDAY, JYESHTA, KRISHN PAKSHA, ASHTAMI, शनिवार, ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, वि. सं. 2080
‘TODAY AN EYE ON
• विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस जयशंकर स्वीडन की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, विदेश मंत्री के रूप में यह उनकी पहली स्वीडन यात्रा होगी और यह ऐसे समय में हो रही है जब भारत और स्वीडन राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं

• कर्नाटक विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए वोटों की गिनती राज्यभर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी, चुनाव अधिकारियों को उम्मीद है कि परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर मध्याह्न तक सामने आने की संभावना है

• उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव के लिए होगी वोटों की गिनती

• हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सिरसा में तीन दिवसीय चौथा जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे आयोजित

• चेन्नई में रूसी विज्ञान और संस्कृति केंद्र में दो दिवसीय अखिल भारतीय रूसी शिक्षा मेला 2023 शुरू होगा

• सवाई माधोपुर में सातवां ‘राजस्थान मेगा जॉब फेयर’ शुरू होगा

• भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *