आज का राशिफल : MAY 14 2023, SUNDAY, JYESHTA, KRISHN PAKSHA, DASHAMI, रविवार , ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, दशमी , वि. सं. 2080
🐏मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से निम्न रहेगा। इसलिए आपको सलाह है कि ज्यादा तामझाम में न पड़ेंद। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ता है जो औरों के लिए असुविधाजनक होता है।
🐂वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज तकदीर आर्थिक मामलों में साथ देगी। इतना ही नहीं आज आपके स्थापित कारोबार का विस्तार होगा।एक नया दोस्त आपके लिए आज बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रूतबा बरकरार रख सकेंगे।
👫मिथुन
मिथुन रासि के जातकों ने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। आज लोगों की सद्भावनायें भी जागृत रहेंगी। आज दोपहर तक आपकी सभी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।
🦀कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी प्रॉब्लम भी हो। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा उसके बाद आप अपने रूटीन काम करें। इसमें आपका कुछ धन खर्च हो सकता है।
🐅सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज कारोबार की स्थिति काफी सुधरती नजर आ रही है। किसी बड़े अधिकारी के स्पोर्ट से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। विरोधियों और आलोचना करने वाले आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
🙎🏼♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों का आज कोई फायदा उठा सकता है। जिस कारण आप आपके बना बनाए काम बिगड़ भी सकते हैं। जो लोग आपकी चापलूसी करें उनसे थोड़ा संभलकर रहें। वह कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब कर सकते हैं। आज मित्रों पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है।
⚖️तुला
तुला राशि के विद्यार्थियों को आज किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना है, अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध या लिखा पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें। बाकी और कामों के लिए भी अपराह्न तक अच्छा गोचर चल रहा है।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज कोई काम आपकी सोच से विपरीत हो सकती है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। हालांकि, आज शाम के समय आपको अपने करियर से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है जिस वजह से आपकी निराशी खत्म होगी।
🏹धनु
धनु राशि के जातक आज छोटे मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हो सकते हैं। हालांकि, आज दोपहर बाद आपके काम में सुधार हो जाएगा। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंक से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं।
🐊मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे गणमान्यजनों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नजर आएगा। प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।
🍯कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को समय से निपटाएंगे। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिन्ता भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी प्रेम प्रणय के जाल में उलझे हैं तो उसका फैसला भी जल्दी करें।
🐟मीन
मीन राशि के जातकों पर आज बहुत सारे काम आपके सामने आ सकते हैं। जहां तक हो सके अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लें। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावट पैदा होगी और उसका मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।
❤ जय बजरंगबली 🙏🏻
आलेख:—
ज्योतिषाचार्य गुरूजी श्री हेमंत मिश्र
(वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श)
रिश्तो की सही पहचान विवाह योग्य युवक-युवतियों के माता-पिता संपर्क करें
सम्पर्क सूत्र-9332449502



‘TODAY AN EYE ON
• उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान (पुष्कर, खरनाल और मेड़ता सिटी) के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे
• उपराष्ट्रपति धनखड़ पवित्र ब्रह्मा मंदिर और श्री जाट शिव मंदिर, पुष्कर में पूजा-अर्चना करेंगे
• उप-राष्ट्रपति धनखड़ बाद में प्रसिद्ध और श्रद्धेय समाज सुधारक वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल, नागौर जाएंगे
• उपराष्ट्रपति धनखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मेड़ता सिटी, नागौर जाएंगे
• कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय करने के लिए बेंगलुरु में शाम साढ़े पांच बजे कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की होगी बैठक
• चार दिवसीय दूसरी संस्कृति कार्य समूह की बैठक भुवनेश्वर, ओडिशा में होगी शुरू, बैठक में G20 सदस्यों, अतिथि राष्ट्रों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि लेंगे भाग
• केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सुबह 11 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान हॉल नंबर 5 में समापन समारोह और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे
• मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), बोहपाल में पांच दिवसीय युवा संगम योजना होगी शुरू, एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम योजना में मध्य प्रदेश और कर्नाटक के छात्र लेंगे भाग
• चक्रवात मोचा के कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच सुबह के आसपास पहुंचने की संभावना, तट से टकराने के दौरान 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
• तेलंगाना, भाजपा हनुमान जयंती के अवसर पर करीमनगर में हिंदू एकता यात्रा करेगी आयोजित
• तिरुमाला में पांच दिवसीय हनुमान जयंती समारोह होगा शुरू
• तुर्की में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव
• संयुक्त राज्य अमेरिका, अवर सचिव नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र, और मानवाधिकार उजरा जेया जिनेवा, स्विट्जरलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर
- West Bengal School Reopen : स्कूल कब खुलेंगे, निर्देश जारी
- প্রাকৃতিক দূর্যোগের প্রভাব আটকাতে ভাবনা, গ্রাহকদের আরো উন্নত পরিসেবা দিতে উদ্যোগী ইন্ডিয়া পাওয়ার
- হরি মন্দিরের উদ্বোধন করলেন বিধায়ক
- CITU का 54 वां स्थापना दिवस : बर्नपुर में रक्तदान शिविर
- ADPC : हीरापुर थाना व ट्रैफिक गार्ड की ओर से रक्तदान शिविर