ASANSOL

गिरजा मोड़ में मेयर ने किया एसी पैसेंजर शेड का उद्धाटन

सौरदीप्त सेनगुप्ता, बंगाल मिरर, आसनसोल ः आसनसोल नगरनिगम द्वारा इंडिया पावर के सहयोग से गिरजा मोड़ पर महिलाओं के लिए निर्मित महिला एसी बस प्रतीक्षालय का उद्घाटन मेयर जितेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को किया। इस मौकेपर  मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि नगरनिगम के साथ बीते दो वर्ष से इंडिया पावर द्वारा कार्य किया जा रहा है। इंडिया पावर से शहर में एसी यात्री शेड बनाने को लेकर बात हुयी थी। सीएसआर से वह लोग इसका निर्माण कर रहे हैं, इसके रखरखाव के बदले वह लोग शेड पर अपना विज्ञापन चला रहे हैं। इससे नगरनिगम पर भी बोझ नहीं पड़ रहा है, वहीं कंपनी को भी विज्ञापन का लाभ मिल रहा है।

इसके पहले बीबी कालेज, रानीगंज, धेमोमेन में भी उनलोगों ने एसी पैसेंजर शेड बनाया है। यह शहर में उनका चतुर्थ पैसेंजर शेड है। मुझे विश्वास है कि आसनसोल की जनता के हित के लिए नगरनिगम साथ रहेंगे। वह लोग सामाजिक दायित्व का पालन कर रहे हैं। इससे आसनसोल की जनता से उनका संबंध और मजबूत होगा। इस एसी बस प्रतीक्षालय से यहां महिलाओं को सुविधा होगी। मौके पर पार्षद वसीम उल हक एवं अन्य मौजूद थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!