RANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज में चार माह से लापता देवर-भाभी का शव पेड़ पर फंदे लटका मिला

बंगाल मिरर, बी चटर्जी, रानीगंज ः रानीगंज के महावीर कोलियरी के साहेबकुठी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक पेड़ पर फंदे से लटका दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतकों की पहचान भागू बाउरी और चंपा बाउरी के रूप में हुयी। दोनों रिश्ते में चचेरे देवर एवं भाभी थे। वह दोनों बीचे चार महीने से लापता थे। भागू बाउरी इसीएल का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि फागु और चंपा बीते 13 अप्रैल से ही लापता थे। दोनों की गुमशुदगी की शिकायत उनके परिजनों ने करायी थी। शुक्रवार की सुबह से घर से कुछ दूरी पर ही जंगल में दोनों का शव लोगों ने फँदे से लटका देखा। लोगों का अनुमान है कि दोनों में प्रेम संबंध था, इस कारण लोकलाज के डर से दोनों ने संभवतः खुदकुशी कर ली। दोनों का परिवार और बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टामर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!