ASANSOLGeneralPoliticsWest Bengal

राज्य में जनकल्याणकारी 44 योजनायें से करोड़ों को मिला लाभ

वार्ड 26 में150 (MOLOY GHATAK) असंगठित श्रमिकों को दिया गया सामाजिक सुरक्षा कार्ड

बंगाल मिरर, संदीप प्रसाद, आसनसोलः उत्तर विधानसभा के वार्ड संख्या 26 में जिला श्रम विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य के श्रम, विधि व कानून मंत्री मलय घटक(MOLOY GHATAK) ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर श्रम विभाग के अतिरिक्त श्रमायुक्त, संयुक्त श्रमायुक्त, एमएमआइसी अभिजीत घटक, पार्षद नूररफत परवीन, तृणमूल नार्थ ब्लॉक दो के अध्यक्ष उत्पल सिन्हा आदि मौजूद रहे। इस दौरान 150 असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों में सामाजिक सुरक्षा कार्ड का वितरण किया गया साथ ही 30 व्यक्तियों को पेंशन और 3 लोगों को डेथ बेनिफिट प्रदान किया गया।

Minister moloy ghatak gives cheque to ssy benificiary
Minister moloy ghatak gives cheque to ssy benificiary फोटो उज्जवल दासगुप्ता

कार्यक्रम को सम्भोधित करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में गरीबों को सुविधा पहुँचाने के लिए 44 जनहित योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लागु किया। कोरोना महामारी, लॉकडाउन और अम्फन में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया की सामाजिक सुरक्षा योजना में जुड़ने के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता है। इस योजना में जुड़ने वाले लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, शादी और डेथ बेनिफिट का लाभ मिलता है। पश्चिम बर्धवान जिले में अब तक दो लाख 63 हजार लोगों में सामाजिक सुरक्षा कार्ड का वितरण किया गया है। सामजिक सुरक्षा योजना का लाभ सभी को मिल रहे।

वार्ड 15 में मंत्री मलय ने बांटी खाद्य सामग्री

आसनसोल। निगम के वार्ड संख्या 15 के लाल बंगला स्थित महावीर नगर में खाध्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मौके पर राज्य के श्रम विधि व कानून मंत्री मलय घटक, एमएमआईसी अभिजीत घटक, बंटी चक्रवर्ती, सुनील सिंह, राजेश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के 50 महिला सदस्यों ने मंत्री मलय घटक के हाथों तृणमूल का झंडा थामा, इसके साथ ही सैकड़ो युवा जो किसी भी राजनीतिक दल के हिस्सा नही थे वे सभी लोगों ने आज तृणमूल में शामिल हुए। अवसर पर सैकड़ो लोगो मे मंत्री मलय घटक ने खाध्य सामग्री का वितरण किया। मंत्री मलय घटक ने कहा कि कोरोना महामारी और लॉक डाउन के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए है।

रेलपार में खाद्य सामग्री वितरण करते मंत्री मलय घटक ः फोटो राहुल तिवारी

केंद्र सरकार सिर्फ अस्वासन दे रही ही कोई कार्य नही कर रही, ठीक इसके विपरीत राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस आपदा के समय सभी के साथ खड़ी है। उन्होंने लोगो निशुल्क चावल छह माह तक देने की घोषणा की है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि मोदी को चुनौती देने वाली कोई नेता देश मे है तो वह केवल मुख़्यमंत्री ममता बनर्जी है। दूसरी और देश अन्य राज्य के नेता मोदी के खिलाफ बोलने की हिम्मत नही जुटा पाते है। ममता बनर्जी निडर और मुखर है जो सच है उसे कहने से कभी पीछे नही हटती है। आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल तेज़ी से विकास की ओर बढ़ रहा है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!