ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJANLatestNewsPoliticsWest Bengal

अरिजीत ही फिर बने BJYM जिलाध्यक्ष

बंगाल मिरर, आसनसोल : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने राज्य के 4 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। भाजयुमो आसनसोल जिला कमेटी का अध्यक्ष फिर से अरिजीत राय को ही नियुक्त किया गया है। अरिजीत को फिर से जिलाध्यक्ष बनने पर जिला भाजपा नेत्री सुधा देवी, प्रशांत चक्रवर्ती आदि ने बधाई दी।

फिर से जिलाध्यक्ष बनने पर अरिजीत राय ने कहा कि पार्टी ने उनपर जो भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पहला लक्ष्य 2021 विधानसभा चुनाव है। इसमें युवाओं की भूमिका काफी अहम है। हर बूथ पर संगठन को मजबूत किया जायेगा। ताकि 2021 में यहां सुशासन लाने के लिए भाजपा की सरकार बने। 

गौरतलब है कि इसके पहले भी अरिजीत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था ।लेकिन प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उस कमेटी को खारिज कर दिया था। जिसे लेकर भाजपा के अंदर का भी समाधान भी मचा था। वही कुछ दिनों पहले भाजपा के लोगों ने ही अरिजीत के खिलाफ एक पत्र वायरल किया। फिर से अरिजीत को ही दायित्व मिला है जिससे उनके विरोधियों को करारा झटका लगा है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *