ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

Barabani : TMC और BJP नेताओं पर FIR, 4 गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Barabani : TMC और BJP नेताओं पर FIR, 4 गिरफ्तार। बाराबनी पुलिस ने शनिवार को आसनसोल में बाराबनी पुलिस थाना क्षेत्र के जामग्राम में  भाजपा जुलूस पर हमले के मामले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।वहीं  पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार रात चारों को गिरफ्तार किया था।  चारों को रविवार को आसनसोल अदालत में ले जाया गया, तो न्यायाधीश ने उन्हें जमानत देने से इन्कार कर  जेल भेजने का आदेश दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश सिंह, सानू रॉय, सूबेदार काजी और शमसुद्दीन काजी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने शनिवार को इस घटना में कथित रूप से उन पर हमला करने के लिए कुल 26 लोगों के खिलाफ बाराबनी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने 13 लोगों के नाम पर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

फाइल फोटो बाराबनी की घटना

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के डीसीपी (पश्चिम) बिस्वजीत महतो ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गई थीं। कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश चल रही है। 

घटना के समय मैं इलाके में नहीं था ः अरिजीत


पश्चिम बर्दवान जिले के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिजीत रॉय ने कहा, “हमारे लोगों को पीटा गया था और हमारे नाम पर शिकायत दर्ज की गई।” घटना के समय मैं इलाके में नहीं था। लेकिन मेरे नाम पर शिकायत दर्ज की गई। मंडल अध्यक्ष साधन राउत कल की घटना में घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके नाम पर भी शिकायत की गई हैं। यह स्थिति है। हम इसका अंत देखेंगे।

हम तीनों उस इलाके में नहीं थे ः असित

वहीं तृणमूल कांग्रेस के बाराबनी ब्लॉक के अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि भाजपा ने शनिवार को  मुझ पर, मेरे भाई और जमग्राम पंचायत के प्रमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लेकिन घटना के समय हम तीनों उस इलाके में नहीं थे। इससे पता चलता है कि भाजपा क्या करना चाहती है। लोग इसका जवाब देंगे।


गौरतलब है कि शनिवार की सुबह, बाराबनी पुलिस स्टेशन  जामग्राम पंचायत में खारबोर 4 में काली मंदिर से सटे क्षेत्र में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच संघर्ष हुआ। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि  और नहीं अन्याय के लिए जुलूस  निकालने वाले थे। उस जुलूस को विफल करने के लिए, तृणमूल कांग्रेस के उपद्रवियों ने बम और बंदूक से हमला किया। बम विस्फोटों में भाजपा के छह सदस्य घायल हो गए।दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि क्षेत्र में दुआरे-दुआरे सरकार शिविर था। भाजपा के लोगों ने हमारे कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर बम और बंदूकों से हमला किया ताकि आम लोग सरकारी शिविर में न जाएं। 5 मोटरसाइकिलों को तोड़ दिया गया और उनमें आग लगा दी गई।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *