ASANSOLसाहित्य

हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति को आस्था ने किया सम्मानित

आसनसोल के डा. दामोदर मिश्र हावड़ा हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल : आसनसोल के डा. दामोदर मिश्र के हावड़ा हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति बनने पर रविवार को साहित्यिक संस्था आस्था द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एनएस रोड स्थित आस्था कार्यालय में आस्था के संरक्षक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में बुद्धिजीवियों ने उन्हें सम्मानित किया। इसके साथ ही आयुष अग्रवाल को आशीर्वाद भी दिया गया।

इस मौके पर आस्था के संयोजक नवीन चंद्र सिंह, मनोहरलाल पटेल, महावीर राजी, रामजी दुबे, रोहित प्रसाद पथिक, दिनेश गुप्त गर्ग, असित श्रीवास्तव, आनंद कुमार आनंद, कृतिका मिश्र, अवधेश कुमार अवधेश, दीपा श्रीवास्तव, सिंहासन प्रसाद आदि मौजूद थे। नवीन चंद्र सिंह एवं अशोक अग्रवाल ने कहा कि आसनसोलवासियों के लिए यह गर्व की बात है कि डा. मिश्र हिन्दी विवि के कुलपति नियुक्त हुए। वहीं यह आस्था के लिए भी खुशी की खबर हैं, क्योंकि डा. मिश्र सक्रिय रूप से आस्था से जुड़े हैं। उन्हें यह महत्वपूर्ण पद मिलने से जिम्मेदारी और बढ़ गई है, उनका कुशल मार्गदर्शन हमें मिलता रहे यही आशा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *