LatestNewsWest Bengal

Breaking : राज्य में 16500 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति, 9.5 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये ः ममता

ममता ने अमित शाह के आरोपों का आंकड़ों के साथ दिया करारा जवाब

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता : Breaking : राज्य में 16500 प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति, 9.5 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 हजार रुपये ः ममता । राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर करारा जवाब देते हुए आंकड़े पेश किये। इसके साथ ही राज्य में चुनाव से पहले 16500 शिक्षकों की होगी नियुक्ति। 9.5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट दी जायेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करने पर डेढ़ लाख ही मिलेगी। इसलिए निर्णय लिया गया है कि 12 वीं के सभी विद्यार्थियों को 10 हजार दिये जायेंगे।  इसकी घोषणा भी की। उन्होंने कहा 10 से 17 जनवरी तक इंटरव्यू होगा। जितनी जल्दी हो नियोजन दिया जायेगा। 31 जनवरी को तृतीय टेट परीक्षा आफलाइन होगी।

দুর্গাপুজার জন্য মমতার একগুচ্ছ উপহার
mamata banerjee file photo

 इसमें ढाई लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।  बंगाल की अर्थव्यवस्था 2.7 गुणा बढ़ी। बंगाल ईटेंडर, ग्रामीण विकास में एक नंबर पर है। देश की आर्थिक वृद्धि दर 4.18 है, बंगाल की 7.46 फीसदी है। देश में उद्योग वृद्धि दर 0.92 है बंगाल में 5.79 है। एफडीआई ग्रोथ 0.22 था 2011 में था, अभी है 1.62 यानि 776 फीसदी बढ़ी है। यह सभी आंकड़े भारत सरकार के हैं। अब गृह मंत्री सच बोल रहे हैं या भारत सरकार। 22 हजार करोड़ से अधिक विदेशी पूंजी निवेश बंगाल में हुआ है।

आत्महत्या और पारिवारिक झगड़े को भी राजनीतिक हत्या बता रहे

 हाथरस पर चुप हैं, आत्महत्या और पारिवारिक झगड़े को भी राजनीतिक हत्या बता रहे है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 2011 तक राजनीतिक हत्यायें 600 से अधिक थी, अभी यह डेढ़ सौ भी नहीं है। दुष्कर्म की घटनायें काफी कम हुई है। सात साल में एक भी नक्सली वारदात नहीं हुई। 383 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। पहाड़ से लेकर जंगल में शांति है। कोरोना संकट, एम्फन संकट से निपटे, त्यौहार शांति से मनायें। स्वास्थ्य सेवा में अभूतपूर्व विकास हुआ है। 24 मेडिकल कालेज बने। 11 हजार करोड़ से अधिक स्वास्थ्य बजट है। 42 मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, 117 एफपीएस मेडिसिन शॉप। एक करोड़ से अधिक साइकिल दिये। 1.5 करोड़ को सामाजिक सुरक्षा योजना दी जा रही है। बच्चों को किताब, ड्रेस, जूते सब फ्री दिये जा रहे हैं। सड़क में बंगाल नंबर एक है। 95 हजार किलोमीटर सड़कें बनी है। इसलिए पुरस्कार भी मिला है।

अमित शाह मुझे ढोकला खिलाये

राज्य के 93.3 फीसदी स्कूलों में फर्नीचर है। 99.36 फीसदी स्कूलों में बिजली है। 100 फीसदी स्कूलों में टायलेट है। विश्वविद्यालय 42 है। कालेजों की संख्या 2011 383 थी, अभी यह1960 हुई है। उच्च माध्यमिक में दाखिला बढ़ा है। स्वामी विवेकानंद छात्रवृति योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृति मिली है। कन्याश्री के तहत 80 लाख छात्राओं को लाभ मिला है। उच्च शिक्षा के बजट में 600 फीसदी की वृद्धि की गई है। सभी आंकड़े दे दी हूं इसके लिए अमित शाह मुझे ढोकला खिलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *