ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Christmas-New Year पर पहली बार Asansol में दिखेगा यह दृश्य

देर शाम निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
Kolkata की तरह सज रहा Asansol

बंगाल मिरर,आसनसोल : Christmas-New Year : Kolkata की तरह सज रहा Asansol ।नववर्ष एवं क्रिसमस पर आसनसोल शहर इस बार कोलकाता की तर्ज पर सजेगा। आसनसोल नगरनिगम के आयुक्त नितिन सिंघानिया की पहल पर आसनसोल की सजावट की जा रही है। कोलकाता से आई टीम द्वारा शहर को सजाने का कार्य शुरू किया गया है। निगमायुक्त नितिन सिंघानिया ने अधीक्षण अभियंता सुकोमल मंडल के साथ देर शाम शहर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

AMC commissioner visit

निगमायुक्त नितिन सिंघानिया ने बताया कि आसनसोल शहर को क्रिसमस एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। आसनसोल शहर कोलकाता के बाद राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। आसनसोलवासियों के लिए ही शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृ्त्व में ही कार्य किये जा रहे हैं। आसनसोल शहर के हट्टन रोड मोड़ से बीएनआर मोड़ तक यह सजावट की जायेगी। क्रिसमस से पहले सजावट का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। यह सजावट नववर्ष तक रहेगी। गौरतलब है कि नववर्ष या क्रिसमस के मौके पर नगरनिगम की ओर से पहली बार इस तरह की पहल की गई है। नगरनिगम के इस फैसले से शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *