ASANSOL

सृष्टिनगर में गरीबों में बांटे गये कंबल

बंगाल मिरर, आसनसोल : सृष्टिनगर में गरीबों में बांटे गये कंबल, बंगाल सृष्टि के आवासीय परियोजना सृष्टिनगर स्थित सेंट्रल मॉल के समक्ष ठंड से राहत के लिए गरीबों के बीच रविवार को कंबल वितरण किया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों के करीब 300 गरीबों के बीच यहां कंबल वितरण किया गया। बंगाल सृष्टि के सीईओ साहिल सहारिया की मां रेणु सहारिया के पहल पर यह आयोजन किया गया। यहां अतिथि के रूप में उत्तर थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल, कोलकाता से आई समाजसेविका रजनी गनेरीवाला, पापिया मिश्रा, दिगंत दास आदि मौजूद थे।

सृष्टिनगर के आपरेशंस हेड बिनय चौधरी ने बताया कि ठंड में गरीबों की सेवा करने के उद्देश्य यह आयोजन किया गया। आज भी बहुत से गरीब लोग है, जिनकी क्षमता कंबल खीरदने तक की नहीं है। शहर के विभिन्न हिस्सों से एेसे लोगों को चिन्हित कर यहां कंबल प्रदान किया गया। कंबल पाकर गरीब लोग भी काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि समाजसेवा करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। समाज के संपन्न लोगों को अपने क्षमता के अनुसार गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े लक्ष्य हासिल किये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *