सड़क हादसे में चंडी चट्टराज की मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल: सड़क हादसे में चंडी चट्टराज की मौत। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत डामरा के सक्रिय तृणमूल कार्यकर्ता एवं व्यवसाई चंडी चट्टराज की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे डामरा अंचल में शोक की लहर है। वह तृणमूल नेता अनूप चट्टराज के करीबी रिश्तेदार थे।















सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात श्रीपुर के निकट NATIONA HIGHWAY पर भारी वाहन से कुचले जाने के कारण उनकी मौत हो गई । इस घटना के बाद से पूरे डामरा अंचल के लोगों में शोक का माहौल देखा जा रहा है। वह तृणमूल के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ ही एक बड़े व्यवसाई भी थे।

