DURGAPURLatest

ATM से लाखों उड़ाये, Durgapur से झारखंड के 4 गिरफ्तार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ATM से लाखों उड़ाये, Durgapur से झारखंड के 4 गिरफ्तार। साइबर अपराधी इन दिनों झारखंड के बजाय आसनसोल-दुर्गापुर में सक्रिय हो  गये है। कुल्टी का नियामतपुर इलाका साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। दुर्गापुर के कादा रोड से साइबर क्राइम के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि दुर्गापुर के सिटी सेंटर के निकट एक सरकारी बैंक के कर्मचारी के पर्स और मोबाइल खो गया था। उस समय ही उन्होंने पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी।

उनके एटीएम से अपराधियों ने यूज कर लाखों रुपए उड़ा लिए थे। उसके बाद घटना की जांच दुर्गापुर पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी बीच दुर्गापुर पुलिस ने कादा रोड के इलाके से शुक्रवार रात चार आरोपियों को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि यह चारों लोग झारखंड के निवासी है। यह लोग 3 दिन पहले यहां पर किराया का रूम लेकर रहने लगा। वहीं आरोपियों ने बताया कि हमें इस काम के लिए सात से आठ हजार दिए जाते थे। हम लोग के ऊपर और भी लोग हैं। जिनको हम लोग एटीएम के नंबर और फोन नंबर दे देते थे। वह लोग फोन करके लोगों के अकाउंट से पैसा उड़ा देते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों ने अपना जुर्म को कबूल कर लिया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!