मुनीर बेग आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रार्थी !
बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : मुनीर बेग आसनसोल उत्तर से कांग्रेस प्रार्थी ! आसनसोल उत्तर से संयुक्त मोर्चा द्वारा आइएसएफ उम्मीदवार उतारे जाने के बाद बौखलाये कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिर्जा रौशन जहां बेग उर्फ मुनीर बेग को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेता शाह आलम, शाहिद परवेज, विंसेंट विलर आदि ने एक कागज पर इसकी घोषणा करते हुए प्रदेश नेतृत्व को पत्र भेजा है ।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
आसनसोल कोर्ट में बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आसनसोल की जनता कांग्रेस को पसंद करती है।आसनसोल में कांग्रेस का कर्मी संगठन है। टीएमसी एवं बीजेपी के साथ लड़ाई कर सकेंगे। हम लोग के पास क्षमता है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को दी जाएगी। यहां टीएमसी एवं बीजेपी के साथ कांग्रेस की लड़ाई है। यहां से संयुक्त मोर्चा गठबंधन ने आईएसएफ के उम्मीदवार को प्रत्याशी के लिए सीट दिया है।हम लोग लड़ेंगे कांग्रेस के झंडा को नीचा होने नहीं देंगे। उसके लिए हम लोग तैयार हैं।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/03/cong-500x281.jpg)