सामजसेवी मंगत सिंह जी हुरा के निधन से शोक
बंगाल मिरर, आसनसोल : उत्तर 24 परगना के हालीशर निवासी विशिष्ट सामजसेवी मंगत सिंह जी हुरा(89) के निधन से शोक की लहर है। वह अपना पूरा जीवन समाजसेवा में अर्पित किए थे। आसनसोल सिख वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक सुरजीत सिंह मक्कड़ के वह ससुर थे। सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि वह हमेशा उनकी सबसे बड़ी जीवन प्रेरणा रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह सच्चे गुरसिख का जीवन जिया और दिलों के राजा थे। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। आज उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।



