Bihar-Up-JharkhandLatestNational

आइएएस अधिकारी के खाते से 35 लाख रुपये ठगी के मामले में जामताड़ा से गिरफ्तार

बंगाल मिरर, सुनील कुमार, देवघर: नागालैंड के एक आइएएस अधिकारी के बैंक एकाउंट से 35 लाख रूपये ठगी के मामले में देवघर के एक साइबर अपराधी को जामताड़ा से गिरफ्तार किया गया है। जामताड़ा पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, देवघर के करौं निवासी बलराम मंडल ने आइएएस अधिकारी के बैंक खाते से 35 लाख रुपये की चपत लगा दी। साइबर ठग बलराम मंडल ने उनको खाता अपडेट करने के नाम पर झांसे में लिया और कहते से पैसे निकाल लिया। आइएएस अधिकारी के साथ हुए इस वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी।

उसका लोकेशन झारखंड में मिलने पर देवघर व जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस हफ्ते भर से पीछे पड़ी थी। जामताड़ा साइबर थाना के प्रभारी सह इंस्पेक्टर हरेंद्र राय ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार की शाम अंतत: करमाटांड़ व करौं सीमा से उसे दबोचा। उसके पास से तीन मोबाइल व छह सिम बरामद हुए हैं। बलराम ने बैंक अधिकारी बन उस अधिकारी को फोन कर बताया कि वह मुंबई ब्रांच का वरीय बैंक अधिकारी है। उनका खाता अपडेट करना है। इसके लिए कुछ जानकारी दें, अन्यथा आपका खाता बंद हो जाएगा। अधिकारी को एक लिंक भेजकर संबंधित जानकारियां मांगी। अधिकारी से लिंक के जरिए वह जानकारी दे दी। तब बलराम व उसके सहयोगियों ने कई बार ट्रांजेक्शन कर 35 लाख रुपये उड़ाए। इनको वालेट के माध्यम से दूसरे खातों में भी भेज दिया। आइएएस अधिकारी के साथ ठगी के मामले में जिस सिम से कॉल किया गया था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!