ASANSOLASANSOL-BURNPUR

जनता परेशान,सरकार को नुकसान, डीएम को लिखा पत्र

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान के जिला मुख्यालय आसनसोल के मुख्य शहर में म्यूटेशन का काम वर्षों से बंद है। जिसके कारण एक ओर जहां जनता परेशान है, वहीं सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस समस्या समाधान के लिए आसनसोल चैंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने जिला शासक विभु गोयल को पत्र लिखा है। 


चैंबर सचिव शंभूनाथ झा ने कहा कि  आपको सुचित करना चाहता हूं कि आसनसोल के BLRO Office में लगभग 4 या 5 साल से आसनसोल म्युनिसिपल J L Number 20 का म्यूटेशन नहीं हो रहा है । पुछने पर हमेशा यही कहा जाता है कि अभी तक आफिस मे कागजात नहीं आया है । इस कारण जन-गण को परेशानी तो हो ही रही है साथ ही साथ सरकार को भी राजस्व की हानी हो रही है । J.L. 20 शहर का मुख्य भाग है और यहां हर तरह का उन्नयन म्यूटेशन के कारण रूका हुआ है । आशा है आप जल्द से जल्द मियुटेशन आरंभ कराने की व्यवस्था करेंगे ।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!