ASANSOL

मुंबई में दिलीप कुमार की प्रतिमा लगाने के लिए महाराष्ट्र सीएम को पीस इंडिया ने लिखा पत्र

बंगाल मिरर,  आसनसोल :  पीस इंडिया (इंटरनेशनल एनजीओ) के संस्थापक सह चेयरमैन फिरोज खान (एफके) और अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पूरे देश के लिए दुखद है कि दिलीप कुमार जिनके अभिनय को दुनिया भर में जाना जाता है और उनकी प्रशंसा की जाती है, वह अब हमलोगों को छोड़ कर दुनिया से चले गए। 7 जुलाई को उनका निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा राजकीय सम्मान के साथ किया गया। दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक के जीवन में काफी फिल्में की हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है क्योंकि वे सबसे अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले भारतीय अभिनेता है।

भारत सरकार ने उन्हें 1991 में पद्म भूषण, 1994 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 1995 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। पीस इंडिया (इंटरनेशनल एनजीओ) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि दिलीप कुमार, जो अपनी सेवा और उपलब्धि के लिए भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी जाने जाते हैं। मुंबई में उनकी  अद्भुत और गौरवशाली स्थान पर याद करने के लिए उनकी प्रतिमा बनायी जाय। पीस इंडिया (इंटरनेशनल एनजीओ) के साथ संस्थापक सह चेयरमैन खान (एफके) ने भी खुद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री से बात की तथा मु्ख्यमंत्री को पत्र भेजा। पीस इंडिया की चिट्ठी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सचिव विकास खड़गे ने पत्र को महाराष्ट्र सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा) सुजाता सौनिक को अग्रेषित किया और सुजाता सौनिक ने ईमेल के माध्यम से पीस इंडिया को जवाब दिया कि पीस इंडिया का पत्र प्राप्त हो गया है और आवश्यक कार्रवाई की गई है। उन्होंने सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के लिए महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *