500 लोगों का नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा दिया
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल स्टेशन रोड के 13 नंबर मोड़ स्थित ऑल इंडिया आरपीएफ एसोसिएशन आसनसोल शाखा कार्यालय परिसर में लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर की ओर से एवं बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के सहयोग से नेत्र जांच शिविर लगाया गया।















शिविर का उद्घाटन एडीआरएम मुकेश कुमार मीणा और आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्र ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार, अम्बिका मुखर्जी, उत्प्ला मुखर्जी, जीतू सिंह, जितेंद्र सिंह, विश्वजीत दास, बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सज्जन जालूका, पवन गुटगुटिया, नितेश जालूका सहित अन्य मौजूद थे।
इस मौके पर एडीआरएम मुकेश कुमार मीणा ने कहा कि कोरोना महामारी के समय इस प्रकार के सामाजिक कार्य बहुत ही सराहनीय पहल है। लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ग्रेटर नेत्र जांच कर निःशुल्क चश्मा वितरण कर लोगों को नई जिंदगी दे रहा है। वहीं जरूरतमंदों के बीच स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस मौके पर डॉ. जयशंकर साहा ने कहा कि 500 लोगों का नेत्र जांच किया गया एवं निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा।

