पुलिस स्टिकर लगे वाहन के धक्के युवक जख्मी, स्थिति नाजुक
बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर)आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत गिरजा मोड़ के निकट एक वाहन के धक्के से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों का आरोप है कि धक्का मारनेवाला वाहन पुलिस का था। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक बर्नपुर निवासी बताया जा रहा है। गुरुवार की शाम गिरजा मोड़ के पास एक युवक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान एक वाहन ने युवक को धक्का मारा। उक्त वाहन पर पुलिस का स्टिकर लगा था। लोगों का कहना है कि वह किसी पुलिस अधिकारी का वाहन था। यह जांच का विषय है कि वाहन पुलिस का था या नहीं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210812-WA0009-500x282.jpg)