ASANSOL

रेलपार में जुआ अड्डा पर छापा, चार गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह ( क्राइम रिपोर्टर), आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत रेलपार इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलपार के हाजी नगर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इसके बावजूद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को शुक्रवार को आसनसोल कोर्ट में चालान किया जायेगा। पुलिस आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लोगों से काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है। 

पुलिस स्टिकर लगे वाहन के धक्के युवक जख्मी, स्थिति नाजुक

लोकल ट्रेनों पर 30 अगस्त तक रोक, नाइट कर्फ्यू में रात 11 तक यातायात छूट 

निगम पर 600 करोड़ का बोझ ! चेयरपर्सन और पूर्व मेयर में जुबानी जंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *