ASANSOL

केन्द्र एवं त्रिपुरा में अबकी बार दीदी सरकार : मलय घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल : केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा त्रिपुरा में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में टीएमसी नेता राजा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। सभा में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक  ने कहा कि  2014 में नरेन्द्र मोदी का नारा था  अबकी बार मोदी सरकार अब 2024 में अबकी बार दीदी सरकार (Abki Baar Didi Sarkar) , का नारा होगा। 

राष्ट्रीय स्तर के शासन में Bengal Model को लागू करने का समय है और क्यों नहीं, क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनावों ने एक बात स्पष्ट कर दी है- हमें एकजुट विपक्ष के चेहरे के रूप में ममता बनर्जी की आवश्यकता है। दीदी की तरह राजनीतिक अनुभव किसी अन्य व्यक्ति का नहीं है। वर्तमान में कोई दूसरा व्यक्ति दीदी की विरासत की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में टीएमसी के बढ़ते जनाधार से भाजपा डर गई है। भाजपा समझ गई है कि अब झूठ की राजनीति ज्यादा दिन चलनेवाली नहीं है।

 टीएमसी नेता सह नगरनिगम बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक ने कहा कि केन्द्र सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है, वहीं ममता बनर्जी जनता के लिए काम करती है। चुनाव में दीदी ने जो वादा किया उसे पूरा कर रही है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड , दुआरे राशन के बाद अब लखी भंडार शुरू हो रहा है। महिलाओं को हर महीने 500 और एससी-एसटी महिलाओं क एक हजार हर महीने मिलेंगे। 16 अगस्त से फिर से दुआरे सरकार हो रहा है। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *