ASANSOLKULTI-BARAKAR

नार्थ चैंबर के कैंप से 4 लाख, नियामतपुर चैंबर के कैंप से आये 81 हजार, होल्डिंग टैक्स कैंप की भी मांग

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नार्थ चैंबर द्वारा नगरनिगम के सहयोग से आयोजित ट्रेड लाइसेंस कैंप में एक सौ से अधिक ट्रेड लाइसेंस बनाये गये। इसमें रिन्युअल भी शामिल है। चैंबर अध्यक्ष मंदीप सिंह लाली ने बताया कि कैंप में  नगरनिगम को करीब चार लाख का राजस्व मिला।  यहां एक सौ से अधिक लाइसेंस बनाये गये। कैंप के अंत में निगम कर्मियों को सम्मानित किया गया। 

वहीं  आसनसोल नगरनिगम और नियामतपुर चेंबर आफ कामर्स के सहयोग से विगत एक सप्ताह से चल रहे ट्रेड लाईसेंस कैम्प का समापन पुर्व व्यापारियों की काफी भीड़ थी और कैम्प के आखिरी दिन होने के कारण सभी व्यवसायियों ने नयें व रेनुअल के लिए आवेदन पत्र जमा किया।आसनसोल नगरनिगम के ट्रेड लाईसेन्स अधिकारियों में मनोज कुमार,  जयकान्त पासवान, समीर घोष और श्री मानस कर्मकार ने काफी मेहनत व मृदुलभांषी व्यवहार से व्यवसायियों को सेवा प्रदान किया।लगातार छ: दिनों तक लगभग एक सौ से अधिक व्यवसायियों ने आवेदन पत्र जमाकर ट्रेड लाईसेन्स का फायदा उठाया।जिसमें ₹ 81700 रेवेन्यू राशि प्राप्त किया गया।

इस मौके पर समापन पुर्व नगरनिगम अधिकारी मनोज कुमार को नारायण ठाकुर अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।सचिव गुरविंदर सिंह जयकान्त पासवान को ऊत्रिव पहनाकर सम्मानित किया।वरिष्ठ व्यवसायी अशोक डोकानिया जी द्वारा समीर घोष को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और एक्जीक्यूटिव महिला सदस्या सुश्री पिन्की चक्रवर्ती मानस कर्मकार को सम्मानित किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन पिआरओ निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय ने किया।स्वागत व्यवस्था की जिम्मेदारी सक्रिय सदस्य मो कमरुजम्मा खान साहब ने संभाला।

सचिव गुरविंदर सिंह ने सभी अधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।नियामतपुर चेंबर आफ कामर्स के सदस्यों में सचिव गुरविंदर सिंह, एक्जीक्यूटिव व वरिष्ठ सदस्य श्री चंद्रेश्वर चौधरी, दो जन सम्पर्क अधिकारियों में निर्मल गुप्ता मध्यदेशीय, मोहम्मद कमरुजम्मा खान साहब, एक्जीक्यूटिव सदस्या सुश्री पिन्की चक्रवर्ती ने समर्पित भाव से सेवा और समय देकर कैम्प को सफल बनाया।सचिव गुरविंदर सिंह ने सभी सक्रिय सदस्यों, एएमसी अधिकारियों और आसनसोल नगरनिगम के बोर्ड के आयुक्त श्री नितिन सिंघानिया जी के प्रति आभार ब्यक्त किया।साथ ही चेंबर सदस्य श्री किशोर पटेल जी को असंख्य धन्यवाद दिया।

बराकर नगरनिगम की ओर से 6 दिवसीय ट्रेंड लाइसेंस शिबिर की समापन पर।आजभारि संख्या में लोग अपनी अपनी ट्रेड लाइसेंसे बनाने के लिये पहुचे शान्ति पुरबक सम्पन होने पर बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिब कुमार अग्रवाल ने नगरनिगम के प्रशासक अमरनाथ चटर्जी को धन्यवाद देते हुये कहा कि नगरनिगम ने ब्यपरियो की सुविधा बराबर देरहे है श्री अग्रवाल ने कहा कि ब्यपरियो ने उनसे कहा कि जिस तरह से ट्रेड लाइसेंसे की सुविधा दिए है उसी प्रकार होल्डिंग टेक्स की भी केम्प लगने की अनुरोध किया

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!