ASANSOL

जितेन्द्र तिवारी का दावा 72 घंटे में लिस्ट जारी करे, छोड़ दूंगा राजनीति

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम में करीब 600 करोड़ के बकाया को लेकर चल रहे विवाद के बीच शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर  पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि चेयरपर्सन  झूठ बोल रहे हैं कि नगरनिगम का 550 करोड़ बकाया है। अगर वह 550 करोड़ बकाया बोल रहे हैं तो उनके पास सूची होगी। आज से 72 घंटा के अंदर वह सूची जारी करें कि किसका 550 करोड़ बकाया है। अगर वह सूची प्रकाशित कर सकते हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।अगर वह सूची नहीं जारी कर पाते हैं, तो उनकी बातों का कोई महत्व नहीं रहेगा। अगर वह दावा कर रहे हैं तो सूची जारी करें।

उन्होंने कहा कि  नगरनिगम या पंचायत सेवामूलक प्रतिष्ठान्न है कोई व्यापारिक संस्था नहीं है। जो यहां से लाभ अर्जित होगा। जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थी। तब राज्य पर एक लाख 85 हजार करोड़ कर्ज था। 2016-17 में 3 लाख करोड़ हो गया। आज यह और बढ़ गया है आज 5 लाख करोड़ होनेवाला है।क्या विकास बंद कर दिया गया है। कर्ज बढ़ सकता है लेकिन विकास काम बंद नहीं कर सकते। जब मैं मेयर बना था, मेरे पहले तापस बनर्जी मेयर बने थे। क्या तब नगरनिगम पर कर्ज नहीं था। नगर विकास विभाग आसनसोल को वंचित कर रहा है, उपेक्षा कर रहा है। यह बोलने की हिम्मत नहीं है। 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *