DURGAPUR

दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में मानकर ग्राममें वस्त्र वितरण

बंगाल मिरर, मानकर : आज मानकर ग्राम के भट्टाचार्यपाड़ा में स्थित रामकृष्ण पुरनानंद विद्यापीठ में विद्यापीठ की प्रिंसिपल संन्यासी वेदात्मा पूरी की अगुआई में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में मानकर ग्राम के लगभग 250 महिला पुरुष एवं बच्चों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया । वस्त्र वितरण में विद्यापीठ के तरफ से विशेष कर आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भु नाथ झा को आमंत्रित किया गया था ।

श्री झा ने संस्था के प्रति अपना आभार प्रकट किया कि इतने अच्छे परिवेश में एक सामाजिक कार्य में उन्हें बुलाकर सम्मान दिया गया । कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया ।रामकृष्ण पुरनानंद आश्रम का बहुत ही पुराना इतिहास है । कई शताब्दी पहले भट्टाचार्य जमींदार परिवार ने इस आश्रम का स्थापना किया था और आज ये वटवृक्ष बनकर सामाजिक कार्यों में अग्रसर भुमिका निभा रही हैं ।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!