BusinessDURGAPUR

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर :  आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के हर ज़िला से निर्यात की सम्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार वाणिज्य मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय ( Directorate General of Foreign Trade)  एवं  District Industries Centre , Durgapur द्वारा रविवार को  होटल City Residency, Durgapur में सेमिनार का आयोजन किया गया।

इसमें  प्रधान वक्ता के रूप में Federation of Indian Exports Organisations  Kolkata Chapter के  Debashish Chakraborty ने विस्तार से निर्यात पर चर्चा की। इस दौरान Joyeta Roy , GM DIC Durgapur Subhas Biswas, PBFTI से जगदीश बागड़ी, शांतनु बनर्जी, आसनसोल चैंबर के सचिव शम्भूनाथ झा , इंडियन काउंसिल आफ स्माल इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भलोटिया  आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *