ASANSOL

Asansol में रिकार्ड बारिश, 4 की मौत, सेना, NDRF पहुंची

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol में रिकार्ड बारिश, 4 की मौत, सेना, NDRF पहुंची। भारी बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में पानी भरने से खोजा तबाही मची रही वहीं वे दौरान 4 लोगों की मौत हो गई बदनपुर एवं बाराबंकी में एक-एक व्यक्ति की दीवार में दबकर मौत हो गई, रेलपार में एक युवक की डूबने से मौत हुई तथा बराचक में करंट लगने से एक की मौत हुई।

भयावह स्थिति को देखते हुए बचाव कार्य के लिए सेना को उतारा गया इसके अलावा NDRF और एसडीआरएफ की टीम भी लगी हुई थी. जिला शासक अरुण प्रसाद पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे इलाकों का दौरा कर रहे थे.

लोगों की मदद के लिए आसनसोल उत्तर के विधायक और  राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक  ने आसनसोल उत्तर विधानसभा के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और लोगों को भोजन सौंपा वार्ड 23 में सीके रेश्मा भी थी।

प्रदेश तृणमूल सचिव भी शिवदासन दासू ने कालीपहाड़ी के इलाकों का दौरा किया। अभिजीत घटक चेलिदंगा जमुरिया विधायक हरेराम सिंह ने विभिन्न इलाकों का, पांडवेश्वर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने विभिन्न इलाकों का दौरा किया, रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने भी अपने इलाकों में जायजा लिया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!