Vigilance Awareness Week शिल्पांचल के संस्थानों में हुई शुरूआत, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर जोर
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न प्रतिष्ठान्नों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम की शुरूआत की गई। केंद्रीय सतर्कता आयोग 26 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह Vigilance Awareness Week मनाता है। यह जागरूकता सप्ताह अभियान नागरिकों की भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
यूनियन बैंक आफ इंडिया आसनसोल एलआइसी शाखा में शाखा प्रबंधक मनोज कुमार नोनिया के नेतृत्व में बैंक शाखा के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद आसनसोल कॉलेजिएट स्कूल में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। जहां स्कूल की प्राचार्या सोमा बागची, वाइस प्रिंसिपल राहुल बागची, बैंक अधिकारी दर्शन सिंह समेत स्कूल के कर्मी एवं विद्यार्थी भी मौजूद थे। यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया।
वहीं दूसरी ओर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2021 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह Vigilance Awareness Week मनाया जा रहा है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय “स्वतंत्र भारत@75: सत्यनिष्ठा के साथ आत्मनिर्भरता” है। इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने आज (26.10.2021) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में उपस्थित आसनसोल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई.
सतर्कता जागरूकता सप्ताह Vigilance Awareness Week का उद्देश्य कर्मचारियों और अधिकारियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और इसे रोकने के उपाय करना है।
इस शपथ ग्रहण समारोह में श्री एम.के.मीना/अपर मंडल रेल प्रबंधक /आसनसोल, सभी मंडल शाखा अधिकारीगण और अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद थे. इसके अलावा, आसनसोल एवं दुर्गापुर स्टेशन परिसर में भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा सतर्कता जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक व्रस्तुत किया गया। प्रमुख स्टेशनों और कार्यालयों में बैनरों के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त प्रथाओं पर जागरूकता का आयोजन किया गया।
दुर्गापुर में मनोनीत अधिकारी के साथ विशेष कर्मचारी शिकायत शिविर खोला गया है।