ASANSOLASANSOL-BURNPUR

एक छोटी सी पहल” संस्था द्वारा छठव्रतियों में पूजा सामग्री वितरित

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर :  महाव्रत छठ पर्व कल से नहाए खाए या कद्दू भात सोमवार से शुरू हो रहा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाए जाने वाला एक हिंदू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम पर्व अब समूचे भारत में मनाए जाने लगा है जहां पर हिंदी भाषा वासियों की संख्या निवास करती है। बंगाल में भी पूरे धूमधाम से यह पर्व मनाए जाने लगा है और सरकार भी हर तरह से सहयोग करती है। यहां पर छठ व्रत के नाम पर 2 दिनों तक सरकारी अवकाश रहता है। यह पर्व सूर्य उपासना के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि छठ देवी सूर्य की बहन है इसलिए छठ पर्व पर छठ देवी को प्रसन्न करने हेतु सूर्य देव को पसंद किया जाता है।


इसी छठ व्रत को ध्यान में रखते हुए” एक छोटी सी पहल” संस्था की ओर से जो छठ करने वाले 131 जरूरतमंद मां, बहन एवं बेटियों को संस्था की ओर से साड़ी सूप एवं पूजन सामग्री वितरित की गई। वितरण का कार्यक्रम बर्नपुर के रामबांध कम्युनिटी हॉल हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल कांग्रेस के जिला चेयरमैन उज्जवल चटर्जी, प्राइमरी स्कूल टीचर के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र, हीरापुर थाना के ऑफिसर इंचार्ज विनय लायक, समाजसेवी पवन गुटगुटिया, आसनसोल नगर निगम के बोर्ड सदस्य चंद्रशेखर कुंडू, पूर्व बोर्ड सदस्य अंजना शर्मा एवं इलाके के जाने-माने सीनियर डॉक्टर अभय कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उज्जवल चटर्जी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा पर्व है हम लोग तो इस पर्व को नहीं करते लेकिन इस पर बहुत ही आस्था है और इस पर्व के लिए हर तरह से सहयोग करते हैं।

अशोक रूद्र ने कहा कि यह संस्था दो सालों से अपनी सामाजिक कामों के लिए इलाके में अपनी पहचान बना चुका है और मुझे बहुत ही ज्यादा खुशी है कि इस संस्था के अधिकतर सदस्य शिक्षक है। जो अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन अच्छी तरह से कर रहे हैं। मंच का संचालन ममता मिश्रा एवं मनोज कुशवाहा ने किया।संस्था की ओर से संतोष भगत, मुकेश झा, आनंद शाह, उदय चौबे,अमर महतो विनय रजक एवं पंकज चौरसिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

Asansol में छठ के लिए लगाये गये Krishna Prasad के बैनर फाड़े, तनाव

Eastern Railway कि इन ट्रेनों में कल से बिना रिजर्वेशन के यात्रा

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *