ASANSOL

यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल में मना बाल दिवस

बंगाल मिरर, आसनसोल :  देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को होने के कारण कंचनपुर स्थित यूनिटी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के बीच चॉकलेट तथा केक वितरित किया गया। शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वर्ण किरण प्रसाद ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और कोविड नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सम्मान में भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों में प्यार से ‘चाचा नेहरू’ के नाम से जाने जाते थे।

उन्हें बच्चों के प्रति विशेष लगाव था और वे उनसे बहुत प्यार करते थे। इसलिए 1964 में उनकी मृत्यु के बाद संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया और यह निर्णय लिया गया कि भारत में हर साल नेहरू जी की जयंती पर 14 नवंबर को उनके सम्मान में बाल दिवस मनाया जाएगा।
मौके पर सुदीप भट्टाचार्य, दीपक कुमार, ओमप्रकाश, मोहम्मद अज़हर, अभिषेक सिन्हा, तृप्ति कुमारी, स्नेहा कुमारी, राणा रणजीत सिंह,रीना सिंह, पीयूष मंडल, श्रुति शिखा, सुनीता कुमारी, सूरज कुमार, शैलेश कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *