ASANSOLसाहित्य

आस्था का त्योहार मिलन कार्यक्रम

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आसनसोल शिल्पांचल की लोकप्रिय साहित्यिक संस्था आस्था ने हर वर्ष की भांति छठ महापर्व सम्पन्न होने के बाद, आज एन.एस.रोड स्थित अपने कार्यालय में “त्योहार मिलन कार्यक्रम” श्री मनोहर लाल पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया।उपस्थित सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर विजया, दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाऍं दी।संयोजक नवीन चन्द्र सिंह ने त्योहारों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाल कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उपस्थित सदस्यों ने कविता और वक्तव्य के माध्यम से अपने उद्गार प्रकट किए। श्री अशोक अग्रवाल (संरक्षक),श्री मनोहर लाल पटेल (अध्यक्ष), नवीन चन्द्र सिंह-संयोजक, श्री दिनेश गुप्त गर्ग, कविश्री अवधेश कुमार अवधेश, श्रीमती कविता शर्मा (कोलकाता), श्रीमती शीला बरनवाल, हास्य कवि पवन बाॅंके विहारी,कवि प्रह्लाद सरल, कथाकार गोविंद प्रिय एवं श्री महावीर राजी, शिक्षक श्री अनिल कुमार सिंह एवं सन्तोष कुमार बरनवाल,डाॅ.हेमन्त प्रसाद,श्री राम प्रसाद गुप्ता, सुश्री प्रीति प्रसाद,श्री वैद्यनाथ बरनवाल, श्री सिंहासन प्रसाद, श्री प्रदीप कुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।         

  ४४नम्बर वार्ड की निवर्तमान काउंसिलर तथा आसनसोल नगर निगम हिन्दी अकादमी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती उमा सोराफ बतौर मुख्य अतिथिकार्यक्रम में उपस्थित थीं।मंच काकाव्य मय कुशल संचालन श्रीमती कविता शर्मा ने किया। संरक्षक श्री अशोक अग्रवाल ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *