ASANSOLKULTI-BARAKAR

कब्रिस्तान की सड़क बनेगी 43 लाख से, तापस बनर्जी ने मांगी माफी क्यों पढ़ें

बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी– नियामतपुर के नबीनगर कब्रिस्तान के मुख्य सड़क निर्माण काफी अरसे से रुकी हुई थी। रविवार सड़क निर्माण कार्य एडीडीए द्वारा 43 लाख की लागत से ढलाई सड़क के निर्माण का शिलान्यास एडीडीए के चेयरमैन तापस बनर्जी ने नारियल फोड़कर किया। अपने भाषण में एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने नियामतपुर के लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा कि यह काम बहुत दिन पहले हो जाना चाहिए था। लेकिन किसी कारणवश सड़क का शिलान्यास आज हो रहा है। जिसके लिए मैं नियामतपुर वासियों से क्षमा चाहता हूं।

तापस बनर्जी ने कहा कि जब मैं आसनसोल साउथ से विधायक था, तो उस समय मैं भी एडीडीए का चेयरमैन था। लेकिन आसनसोल साउथ से ज्यादा कार्य एडीडीए द्वारा कुल्टी क्षेत्र में हुआ है। एवं उन्होंने कहा कि आगे भी कुल्टी क्षेत्र में एडीडीए द्वारा उन्नति का कार्य हमेशा इसी तरह किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसनसोल नगर निगम वार्ड 59 के पूर्व पार्षद नगरनिगम बोर्ड सदस्य मीर हासिम, इकरा पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं समाजसेवी इस्लाम खान, तृणमूल कांग्रेस नेता शिवदास राय, कंचन राय, कुर्बान अली, नियामतपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पी.आर.ओ कमरुज्जमा खान उपस्थित थे।

मंच का संचालन सैफ खान तथा सिराज राजदान कर रहे थे। इस कार्य को देखते हुए नबीनगर वासियों के बीच खुशी की लहर देखी जा रही हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने एडीडीए के चेयरमैन तापस बनर्जी का धन्यवाद करते हुए कहा की सड़क निर्माण का शिलान्यास खुद आ कर तपास बनर्जी ने किया और बच्चों के बीच लड्डु वितरण भी किया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!