ASANSOL

Asansol में CP कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, धक्का-मुक्की

बंगाल मिरर, आसनसोल:Asansol में CP कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन। आसनसोल नगर निगम चुनाव में कथित तौर पर की गई धांधली के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती, वरिष्ठ इंटक नेता हरजीत सिंह, प्रसेनजीत पुईतंडी, गुरदीप सिह, विवेकानंद कुमार, मनीष प्रसाद, मामून रशीद, सोमनाथ चटर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी दल की मिलीभगत से चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिस तरह से पूरे आसनसोल की जनता और लोकतंत्र का अपमान करते हुए पुलिस और सत्ताधारी गुंडों ने चुनाव में बाधा पहुंचाई । बूथ लूटने तक ही सीमित नही रहा, स्ट्रॉन्ग रूम तक को लूटने का प्रयास किया गया,यहां तक कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं पर वोट जानलेवा हमले जैसी अनैतिक चुनावी गतिविधियों को अंजाम दिया गया चुनाव हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया फसाया जा रहा। इस तरह के कदाचार के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *