ASANSOLASANSOL-BURNPUR

SAIL ISP का निर्देश क्वार्टर पर है अवैध कब्जा तो बतायें

कर्मियों में आक्रोश प्रबंधन अपनी नाकामी कर्मियों पर क्यों थोप रही है

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : SAIL ISP का निर्देश कर्मियों के क्वार्टर पर है अवैध कब्जा तो बतायें . ( Steel Authority of India ) सेल आईएसपी के बर्नपुर टाउनशिप में स्थित क्वार्टरों में अवैध कब्जा बड़ी संख्या में है यह जगजाहिर है। वहीं इन अवैध कब्जेवाले क्वार्टरों में अनैतिक कार्यों का भी संचालन होता है। लेकिन प्रबंधन अब तक इन अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। जबकि कर्मियों द्वारा लगातार इसकी मांग की जाती रही है। 

अवैध कब्जा तो बतायें

अब सेल आईएसपी प्रबंधन ने ऐसा निर्देश जारी किया है, जिसमें वह कर्मियों से ही पूछ रहे  हैं कि उनके पड़ोस में अगर कोई  अजनबी रहता है, तो वह लोग इसकी जानकारी दें। जानकारी देनेवाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। इसे लेकर कर्मियों में आक्रोश है, उनका कहना है कि प्रबंधन अब तक अवैध कब्जेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है, अब कर्मियों को ही यह काम सौंप रहा है, यह प्रबंधन की नाकामी को दर्शाता है। 

क्या कहा गया है निर्देश में

इसमें कहा गया है कि आपके कंपनी के क्वार्टर में कोई अवैध रूप से रहता है, तो यह आपके और आपके परिवार तथा समाज के लिए खतरनाक हो सकता है। आप ऐसे अवैध कब्जा को खाली कराने में सूचना और पहचान बताकर सहयोग कर सकते हैं।
इसमें चार जानकारियां देने को कहा गया है कि पहला अवैध कब्जेदार का पूरा नाम, दूसरा क्वार्टर नंबर जिस पर अवैध कब्जा है, तीसरा अवैध कब्जेदार के पिता का नाम, चौथा अवैध कब्जेदार के पहचान पत्र का नंबर। सारी जानारी सफेद कागज पर टाउन कार्यालय के ड्राप बाक्स में देने को कहा गया है 

कर्मियों का कहना है कि तीन जानकारी तो वह लोग अगर किसी तरह से दे भी देंगे, तो चौथी जानकारी वह लोग कहां से लायेंगे, क्या उनका काम जासूसी करना है, प्रबंधन के लोग क्या कर रहे हैं, टाउन विभाग, सुरक्षा और पुलिस का क्या करेगी।

Breaking : लाखों की नकदी के साथ 3 दबोचे गए

One thought on “SAIL ISP का निर्देश क्वार्टर पर है अवैध कब्जा तो बतायें

  • Ratan Dubey

    Burnpur ke sob ko pata hai ki isp quarter me kon rahta hai. Employee kom aur outsiders jada rahta hai .Jaise thelawala, chatwala,gari ke driver ect. Political pressure ke chalte management kuch kor nahi pa raha.isiliye is taraha ka order nikala hai taki gordan Jaye to employees Ka Jaye un log surakshit rahe.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *