ASANSOLBihar-Up-Jharkhand

पटना-पुरी स्पेशल सेवा का विस्तार, रांची – दुमका एक्सप्रेस का उद्घाटन, देवघर-रांची एक्सप्रेस की सेवा का दुमका तक

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Train Service ) आसनसोल रेलमंडल में रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दुमका-रांची एक्सप्रेस( Dumka – Ranchi Special Train )  की शुरूआत की, देवघर-रांची इंटरसिटी ( Deoghar -Ranchi Intercity ) को पुनर्बहाल करते हुए दुमका तक विस्तार कर दिया है। वहीं पटना-पुरी स्पेशल ( Patna – Puri Special )  अभी 13 फेरे और चलेगी। दुमका तथा इसके आसपास के लोगों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे का यह एक अन्य उपहार है की सुनील सोरेन, माननीय सांसद ने परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक /आसनसोल की उपस्थिति में आज दिनांक 03.03. 2022 (बृहस्पतिवार) को दुमका स्टेशन से रांची – दुमका एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। यह गाड़ी दुमका को राज्य की राजधानी रांची से सीधे जोड़ेगी जिससे न केवल व्यापारी वर्ग को सुविधा प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा वरन जनसाधारण को भी आरामदायक यात्रा उपलब्ध होगा।


 
परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/ आसनसोल ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया तथा बताया कि उद्घाटन की जाने वाली स्पेशल दुमका – रांची स्पेशल दुमका से 16:00 बजे खुलेगी तथा अगले दिन 01:30 बजे रांची पहुंच जाएगी।
यह गाड़ी मार्ग में जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, कुमारधुबी, धनबाद, गोमो, चंद्रपुरा, राजाबेरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला तथा मुरी स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस गाड़ी में द्वितीय श्रेणी के साधारण डिब्बे, द्वितीय श्रेणी चेयरकार तथा तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित डिब्बे रहेंगे।

13320/13319 रांची-देवघर-रांची एक्सप्रेस का दुमका तक विस्तार के साथ सेवा की पुनर्वहाली

13320/13319 रांची-देवघर-रांची एक्सप्रेस की सेवा का दुमका तक विस्तार के साथ दुमका से 05.03.2022 और रांची से 04.03.2022 से शुरूआत ।  
13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस रांची से 04.03.2022 को 13.20 बजे खुलेगी और 23.10 बजे दुमका पहुंचेगी।
13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस दुमका से  05.03.2022 को 03.30 बजे खुलेगी और 12.50 बजे रांची पहुंचेगी।

08439/08440 पुरी-पटना-पुरी स्पेशल की सेवा का विस्तार


यात्रियों की सुविधा के लिए, पुरी और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन मौजूदा ठहराव और समय के साथ तेरह (13) और अतरिक्त फेरों के साथ चलती रहेगी।
08439 पुरी-पटना स्पेशल  05.03.2022 से 28.05.2022 (13 ट्रिप) के बीच प्रत्येक शनिवार को और 08440 पटना-पुरी स्पेशल  06.03.2022 से 29.05.2022 (13 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को मौजूदा स्टॉपेज और समय के साथ चलेगी।  .
इन ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *