ASANSOL

Railpar में ऑटो स्टैंड पर हो रहा कब्जा, थाना पर प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के रेल पार्क के कसाई मल्ला इलाके में ऑटो स्टैंड पर कब्जा किए जाने के विरोध में ऑटो चालक आंदोलन पर उतर आए हैं यूनियन नेता राजू आहलूवालिया के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने रविवार को उत्तर थाना के समक्ष प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी से मुलाकात कर समस्या समाधान का अनुरोध किया।

यूनियन नेता राजू आहलूवालिया ने कहा कि कसाई मोहल्ला इलाके में दशकों पुराना ऑटो स्टैंड है। लेकिन बीते कुछ वर्षों में देखा जा रहा है कि धीरे-धीरे ऑटो स्टैंड पर कब्जा करके अवैध रूप से दुकानें खोली जा रही हैं । विशेषकर उस अंचल में ऑटो स्टैंड को पूरी तरह से दखल कर लिया गया है ।जिसके कारण ऑटो चालकों को काफी परेशानी हो रही है। इस कारण वहां जाम की समस्या भी हो रही है।

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है वहा बाजार में भीड़ भाड़ भी होगी। इसलिए पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर ऑटो चालकों की सहूलियत के लिए स्टैंड को खाली कराएं। इस दौरान बड़ी संख्या में ऑटो चालक भी मौजूद थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!