ASANSOL-BURNPUR

Burnpur में एक व्यक्ति की तीन  उंगलियां काटी, मामले को दिया जा रहा राजनीतिक रंग

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर :   हीरापुर थाना अंतर्गत नवघण्टी इलाके में एक महेंद्र यादव नामक एक व्यक्ति पर इलाके के  मनीष यादव की हाथ की तीन उंगलियों को काटकर अलग करने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। हमलावर भाजपा समर्थक  तथा घायल टीएमसी समर्थक होने का दावा किया जा रहा है। जबकि राजनीतिक दलों और पुलिस का कहना है इस घटना का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। यह घटना व्यक्तिगत विवाद के कारण हुई है।


आरोप है कि महेंद्र यादव ने 12 अप्रैल की रात में तलवार के हमले से मनीष यादव के हाथ के तीनों अंगुलियों को काटकर अलग कर दिया। घायल मनीष यादव को फिलहाल इलाज के लिए बर्नपुर स्थित इस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित मनीष यादव के पिता अपने बेटे की कटी हुई तीन उंगलियों को लेकर प्रशासन के चक्कर काटते हुए उन्हें इंसाफ दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।


इस संबंध में टीएमसी नेता पूर्व पार्षद भरत दास ने कहा कि इस घटना से राजनीति का कोई लेना देना है। यह इलाके में दुकान को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। वहीं पुलिस की ओर से भी कहा गया कि इस मामले को राजनीतिक रंग देने की साजिश की जा रही है। यह व्यक्तिगत विवाद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *