ASANSOL

Asansol दुकान में लगी आग लाखों का सामान जला

बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल : ( Asansol Live News Today) आसनसोल उत्तर थाना इलाके में डिपो पाड़ा में स्थित नीलांजना लेडीज कॉर्नर दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। भाई आवा आग में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया बताया जा रहा है कि आग में लाखों रुपए का सामान जल गया है सूचना पाकर लोग मौके पर पहुंचे तथा दमकल को खबर दी दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

दुकान की मालकिन गोपाल नगर इलाके में रहती हैं। जैसे ही उनको उनकी दुकान में आग लगने की खबर मिली। वह आनन-फानन में दुकान पहुंची तो देखा उनकी दुकान धु-धु कर जल रहा था। दमकल की एक इंजन ने आकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संदर्भ में दुकान की मालकिन ने बताया कि किस कारण से आग लगी है। यह तो अब तक नहीं पता चला। लेकिन उन्होंने दावा किया कि इस अग्निकांड में उनको लाखों का नुकसान हुआ है।

दुकान मालकिन का कहना है कि इस अग्निकांड में उनकी दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आपको बता दें कि नीलांजना लेडीस स्टोर में महिलाओं के कॉस्मेटिक के सामान आदि मिलते थे मगर इस अग्निकांड में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Jharkhand से बंगाल आ रहे कोयला ट्रकों की जांच हुई सख्त, अफवाह से मची अफरा-तफरी

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!