ASANSOLBusiness

चैंबर सदस्य मौका न गंवायें, अंहकारियों को सबक सिखायें : बिनोद गुप्ता

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल चैंबर आफ कामर्स का चुनाव कल होना है। इसके पहले जोर-शोर से प्रचार अभियान चल रहा है। गौरी फॉर ग्लोरी पैनल द्वारा इस बार परिवर्तन का नारा देते हुए चुनाव लड़ा जा रहा है। गौरी फार ग्लोरी पैनल पैनल से अध्यक्ष प्रत्याशी गौरी शंकर अग्रवाल और सचिव प्रत्याशी बिनोद गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव सदस्यों के लिए एक सुनहरा मौका है। सत्ता के नशे में चूर अहंकारियों को जवाब देने का जिन्होंने चैंबर को सामने रखकर निजी स्वार्थ साधा है। चैंबर सदस्य इस बार बदलाव चाह रहे हैं, अब नहीं तो कभी नहीं। 

उन्होंने कहा कि 

मराठी में एक कहावत है _ घोड़ा अड़ा क्यों? पान सड़ा क्यों? और रोटी जली क्यों? इन सबका एक ही उत्तर है _पलटा न था।

  बस सभी सदस्यों से अनुरोध है,बस २ जून को पलट डालिए।

Gouri For Glory बहुत अच्छी

टीम है, सभी निविऀवादित लोगों का नेतृत्व है।

     आपका समर्थन बहुत ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि उनके पैनल का चैंबर में पारदर्शिता के साथ काम करने और सभी सदस्यों को महत्व देने पर जोर रहेगा। चैंबर की किसी संपत्ति को बेचने नहीं दिया जाएगा। चैंबर को नियमों के अनुसार और हाई टेक तरीके से चलाया जाएगा। 300 नए सदस्य शामिल किए जाएंगे। सभी वरिष्ठ सलाहकारों और सदस्यों को उचित सम्मान दिया जाएगा। छत पर एसी हाल का निर्माण कराया जाएगा। अड्डा द्वारा आवंटित जमीन की जांच कराई जाएगी। चैंबर सदस्यों को इस बार बदलाव का मौका मिला है। सदस्य भी बदलाव चाह रहे हैं। ताकि उचित हाथों में चैंबर का नेतृत्व हो।

……………

गौरी फार ग्लोरी के प्रत्याशी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सतपाल सिंह कीर पिंकी, उपाध्यक्ष राजेश मिहारिया, जतिंदर सिंह अरोड़ा, संयुक्त सचिव शोभन नारायण बसु, मनोज तोदी, कोषाध्यक्ष के लिए राजू अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष के लिए उज्जवल राय, कार्यकारिणी सदस्य के लिए हरिनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, दयानंद प्रसाद, संजय तिवारी, संजय चांचड़ा, अनिरूद्ध राय, विशाल गुप्ता, आनंद राणा, ओम प्रकाश गुप्ता पिन्टू, सुनील सोनकर, सुशांत दां, चंदन उपाध्याय, शंकर नारायण मुरली, बीआर दासगुप्ता, मो. इम्तियाज, सुदीप अग्रवाल, शमीक पाल, विनोद बगड़िया, मंजीत सिंह बग्गा, सुभाष अग्रवाल, सौम्य चौधरी, पंकज सलूजा प्रत्याशी हैं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *