ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

ADDA द्वारा 48.53 लाख रुपए से गोविंद नगर में सड़क निर्माण शुरू

मुख्यमंत्री, अड्डा, नगर निगम, विधायक, पार्षद एवं सिख संगत का धन्यवाद: राम सिंह

बंगाल मिरर, भानू प्रताप सिंह, जामुड़िया:– शनिवार को आसनसोल नगर निगम के 12 नंबर वार्ड स्थित गोविंद नगर कॉलोनी में आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (एडीडीए) की तरफ से सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हुआ। इस अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन सह विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के मेयर सह विधायक विधान उपाध्याय, जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह, 12 नंबर वार्ड के पार्षद समरजीत गोस्वामी, जमुडिया तृणमूल ब्लॉक सभापति साधन राय द्वारा निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

मौके पर अड्डा चेयरमैन तापस बनर्जी ने बताया कि यह निर्माण कार्य 48 लाख 53 हजार 409 रूपए की लागत से किया जा रहा है। तकरीबन ढाई किलोमीटर से ज्यादा इस सड़क का निर्माण कार्य होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार आसनसोल के विकास के लिए कार्य कर रही है और करती रहेगी। राज्य सरकार सदैव आम जनता के हित में कार्य करती रहेगी। जमुडिया के विधायक हरेराम सिंह ने कहा की बहुत दिनों से यहां के वासियों की यह मांग थी। 20 सालों से ज्यादा समय से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ था। अब गोविंद नगर और भी सुंदर, उन्नत और प्रगतिशील बनेगा।

आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम हर समय आम जनता के साथ है। विकास के कार्य के लिए जितना हो सकेगा हम लोग आपके लिए जरूर करेंगे। इस मौके पर जामुडिया तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष साधन राय ने नगर निगम मेयर, चेयरमैन एवं विधायक से गोविंद नगर के वासियों की तरफ से घरों का टैक्स जमा करने की व्यवस्था किए जाने के लिए नगर निगम से अनुरोध किया और इस पर जल्द ही कार्य शुरू करने का भी आग्रह किया।

वही खालसा सिख संगत गोविंद नगर गुरुद्वारा के सचिव राम सिंह ने बताया कि जितने भी अतिथि आए हैं सबका हम लोग धन्यवाद करते हैं। आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का इसमें बहुत ही बड़ा सहयोग रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने स्तर पर भी लगातार इस सड़क निर्माण के कार्य के लिए प्रयास करती रही है।आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं आसनसोल नगर निगम ने सिख समाज के लिए यह जो सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाया है, हम लोग सभी के आभारी हैं। आगे भी इसी तरह सिख समाज एवं आसनसोल की जनता के लिए कार्य होता रहे।

इस मौके पर आसनसोल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयर पर्सन हरजीत सिंह बग्गा, कार्यकारी प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़, गुरनाम सिंह, सुखविंदर सिंह, खालसा सिख, संगत की तरफ से सचिव राम सिंह, उपप्रधान रघुवीर सिंह, हरदयाल सिंह, पूर्व प्रधान संतोख सिंह, पूर्व सचिव सलविंदर सिंह, बेअंत सिंह, हरजिंदर सिंह, अर्जुन सिंह, मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, सतनाम सिंह, लखविंदर सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!